Saturday, April 11, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशडॉ भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर शांति समिति की हुई बैठक प्रशासन...

डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर शांति समिति की हुई बैठक प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश।

डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर शांति समिति की हुई बैठक प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश।

कानून व्यवस्था बिगड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही: सीओ मधुप कुमार सिंह

डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर 

बुलंदशहर डिबाई कोतवाली के प्रांगण में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की आगामी जयंती को लेकर कोतवाली क्षेत्र के लोगों के साथ शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा के साथ शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी जा रही है। डॉ बी.आर. अंबेडकर की जयंती पर पुलिस प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए हैं। डिबाई के सीओ मधुप कुमार सिंह ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि केवल उन्हीं स्थानों पर शोभा यात्रा या कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे जहां पर पूर्व से परंपरागत रूप से आयोजित होते आए हैं बिना प्रशासनिक अनुमति के किसी भी नए कार्यक्रम या शोभायात्रा की इजाजत नहीं होगी अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के सभी आयोजक शासन द्वारा निर्धारित नियमों और रूट का पूर्णत: पालन करें सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए सीओ ने कहा है कि महापुरुष की जयंती पर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। उन्होंने कहा कि शांति बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है पुलिस प्रशासन हर गतिविधि और असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए हुए हैं। डीजे संचालक और समिति सदस्यों को भी समझाते हुए कहा कि कोई भी डीजे संचालक साथी अपने डीजे की ध्वनि मानकों का विशेष ध्यान रखें डीजे में किसी भी ऐसे गीत या नारे का प्रसारण ना किया जाए जिससे किसी अन्य समुदाय की भावनाओ को आहत हो। भड़काऊ गानों पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा वही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान ने कहां की कोतवाली क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा समिति के सदस्यों से भी अपील की है कि बाबा साहेब की जयंती को अपने गांव और घरों में अम्बेडकर  के आदर्शों का अनुसरण करते हुए सम्मान पूर्वक एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाए। इस बीच कोतवाली एसएसआई सोमनाथ राय दौलतपुर खुर्द चौकी इंचार्ज राहुल कुमार राजपूत सहित गांव चिलमापुर ,दान पुर, दयोरऊ, खुशालाबाद, ग़ौसमी, रतनपुर कस्बा डिबाई खिरकवारी, दौलतपुर खुर्द, नगला किडढ़ा आदि गांव के लोग शांति समिति की बैठक में मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img