Saturday, April 11, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेश*ग्राम - बस्ती अभियान में उमड़ा जन सैलाब*

*ग्राम – बस्ती अभियान में उमड़ा जन सैलाब*

*ग्राम – बस्ती अभियान में उमड़ा जन सैलाब*

डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर 
बुलंदशहर/डिबाई/ भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में आयोजित ग्राम – बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत डिबाई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सतोहा में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिबाई की पूर्व विधायक डॉ अनीता लोधी थी। जनता के बीच खासी लोकप्रिय डॉ अनीता लोधी के स्वागत के लिया ग्राम सातोहा के नर – नारियों में अत्यधिक उत्सुकता देखने को मिली। ग्राम के मुख्य द्वार से सभा स्थल तक ग्राम वासियों द्वारा फूलमालाओं से डॉ लोधी को आच्छादित कर लाया गया।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही जनहित कार्य योजना की जानकारी जन – जन तक पहुंचने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में ग्राम – बस्ती चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। डॉ अनीता लोधी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या विद्याधन, गोद भराई, अन्नप्राशन, उज्ज्वला गैस जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ाने को प्रयासरत है, वहीं किसान सम्मान निधि द्वारा कृषकों के जीवन स्तर में सुधार कर उन्हें समाज का सम्मानित अंग बनाने हेतु प्रयासरत है। पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा ने सभा का शुभारंभ करते हुए सभा की रूपरेखा उपस्थित जन समुदाय के समक्ष रखी। मंडल अध्यक्ष मुकेश चौधरी और डिबाई विधानसभा क्षेत्र के पधारे हुए ग्राम प्रधानों द्वारा डॉक्टर अनीता लोधी का विशाल फूल माला के द्वारा अभिनंदन किया। वहीं डॉ अनीता लोधी ने समस्त वयोवृद्ध नागरिकों का अभिनंदन किया।कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश लोधी द्वारा किया गया जबकि सभा की अध्यक्षता चंद्रपाल सिंह लोधी द्वारा की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता के रूप में उपस्थित पूर्व चेयरमैन विवेक वशिष्ठ, ग्राम प्रधान सोरला मुकेश कुमार लोधी, ग्राम प्रधान रह्मापुर नरेश कुमार, ग्राम प्रधान घुसराना नीरज लोधी, भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ कार्यकर्ता दीपक देव शर्मा, लक्ष्मण सिंह फौजी, चेतराम सिंह लोधी, संतोष गोस्वामी, हेमराज सिंह डायरेक्टर डी सी डी एफ, सुरेंद्र कुमार वर्मा डायरेक्टर सहकारी समिति, पी. पी. सिंह पूर्व प्रबंधक, ग्राम प्रधान भीमपुर टिंकू लोधी, ग्राम प्रधान मऊ धीरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान रामघाट लक्ष्मण शर्मा, सौरभ गुप्ता बेलौन, सहित सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img