*इं०प्रिंस शर्मा (मोहन पंडित) बने राष्ट्रीय हनुमान दल के जिलाध्यक्ष*
डीके निगम/फरीद अंसारी 
बुलंदशहर। इं० प्रिंस शर्मा (मोहन पंडित) का हिंदुत्व व सनातन के प्रति समर्पण भाव देखते हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिंदु की अनुशंसा पर उन्हें राष्ट्रीय हनुमान दल का बुलंदशहर से जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनित किया गया है। इस अवसर पर संगठन के क्षेत्रीय मंत्री ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की व कहा कि संगठन आपसे समाज के प्रति समर्पण व संगठन के सभी कार्यों को प्रचार प्रसार करने की आशा व उम्मीद रखता है। अपने मनोयन पर संगठन के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए इं० प्रिंस शर्मा (मोहन पंडित) ने बताया कि राष्ट्रीय हनुमान दल संपूर्ण भारतवर्ष में कार्यरत एक गैर राजनैतिक संगठन है। यह दल पहला ऐसा हिंदुत्व संगठन है जिसको 13 अखाड़ों का आशीर्वाद प्राप्त है।राष्ट्रीय हनुमान दल के संपूर्ण भारत में 5 लाख से ज्यादा सदस्य/ पदाधिकारी कार्यरत हैं। इस दल के सदस्य व पधाधिकारी निम्न कार्यों के लिए सदैव समर्पित रहते हैं। जिसमें सनातन व हिंदुत्व का प्रचार व प्रसार, गौ सेवा,गौ रक्षा, नारी रक्षा, संत रक्षा,धर्म रक्षा,राष्ट्र सेवा,मानव सेवा,जनसंख्या नियंत्रण कानून, अखंड हिंदू राष्ट्र निर्माण,जाति भेद से ऊपर उठकर सम्पूर्ण हिंदुत्व की रक्षा करने, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब, असहाय व्यक्तियों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का कार्य, आदि शामिल है। उनके मनोयन पर शुभम शर्मा, संजय शर्मा, हेमंत, सुमित, आदित्य, राजकुमार, दीपक, राहुल आदि अन्य कार्यकर्ताओं ने उनको शुभकामनाएं दी है।






