वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सृष्टी भारती ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार अरुण बिहारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। प्रोजेक्ट बाय नवरत्न पांडेय, वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘हमारा उद्देश्य हमेशा से भोजपुरी में साफ-सुथरा और पारिवारिक मनोरंजन पेश करना रहा है। ‘गवना वीएस खेलवना’ की सफलता यह साबित करती है कि अगर कंटेंट अच्छा हो, तो दर्शक उसे जरूर सर आंखों पर बिठाते हैं। सृष्टी भारती की आवाज और माही श्रीवास्तव की अदायगी ने इस गाने को घर-घर तक पहुँचा दिया है। आगे भी हम ऐसे ही बेहतरीन प्रोजेक्ट्स दर्शकों के लिए लाते रहेंगे।’
वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ‘इस सांग की सफलता मनोरंजन का एक अलग ही एहसास दिला रहा है। एक कलाकार के तौर पर जब आपके काम को लाखों लोग सराहते हैं, तो जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। इस लोकगीत को भरपूर प्यार देने के लिए मैं अपने फैंस और ऑडियंस की शुक्रगुजार हूँ। सभी को तहेदिल से धन्यवाद!’