Wednesday, April 8, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRशालीमार गार्डन पुलिस ने नशे के खिलाफ स्कूली बच्चों को किया जागरूक,...

शालीमार गार्डन पुलिस ने नशे के खिलाफ स्कूली बच्चों को किया जागरूक, दिलाई प्रतिज्ञा 

साहिबाबाद :
पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा सभी थानों में नशे के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” नाम से मुहिम चलाई जा रहे है। जिसमें गाजियाबाद के सभी थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ स्कूलों, सामाजिक संस्थाओं व आरडब्ल्यूए आदि के साथ मिलकर उनके सहयोग से “ऑपरेशन प्रहार” के माध्यम से लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक कर रहे है।
बुधवार को थाना शालीमार गार्डन प्रभारी अवधेश त्रिपाठी ने समस्त थाना स्टाफ सहित मिलकर कई स्कूलों में बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक कर नशा न करने की शपथ दिलाई। बच्चों ने प्रतिज्ञा ली कि “हम नहीं को हाथ नहीं लगाएंगे और अपने गाजियाबाद को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस के ऑपरेशन प्रहार का पूर्ण देंगे।
शालीमार गार्डन के एवरेस्ट पब्लिक स्कूल, डीएलएफ स्कूल, एनपीएस स्कूल सहित कई स्कूलों में ये कार्यक्रम रखा गया। जिसमें हजारों की संख्या में बच्चे शामिल रहे। थाना शालीमार गार्डन से एसआई प्रदीप कुमार, एसआई अनुज बालियान,एसआई महिपाल सिंह, एसआई पल्लवी बालियान, एसआई बबीता यादव, एसआई दीपा, एसआई प्रियंका सहित दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img