गौरतलब है कि ये फिल्म उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में भी रिलीज की गई है। अपनी दमदार कहानी, शानदार निर्देशन और कलाकारों के बेहतरीन अभिनय के कारण यह फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह बना रही है। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म के निर्माता धीरू यादव, सह-निर्माता केशव माहेश्वरी हैं। निर्देशक अभिषेक दूबे, लेखक धर्मेन्द्र सिंह हैं। कार्यकारी निर्माता गया राज, गीतकर छोटू यादव (सुरजीत), कैलाश कमल, संगीतकार रत्नेश सिंह एवं शिवम सिंह यादव, डीओपी प्रवीण त्रिपाठी, आर्ट डायरेक्टर चंदन आर्ट, डीओपी प्रवीण त्रिपाठी, कोरियोग्राफर महेश आचार्य, एडिटर अतुल चौहान, ट्रेलर एडिटर सनी सिन्हा, एसोसिएट डायरेक्टर आलोक सिंह, असिस्टेंट डायरेक्टर मनीष कुमार, अमर प्रसाद हैं। प्रोडक्शन कंट्रोलर योगेश पांडेय हैं। मुख्य भूमिका में चांदनी सिंह, संजय पांडेय, राघव पांडेय, मनोज सिंह टाइगर, संदीप कुमार यादव, नवीन कुमार शर्मा, योगेश पांडेय, अनूप अरोरा, अमन पांडेय, रागिनी राय, रजनीश यादव, राजन कानू, आशीष पांडेय, उदल यादव, कमलेश कुमार गौतम, संतोष भारत, निशा पांडेय, जे के चौहान, हेमंत कुमार, तौफीक आलम, नागेश कुमार सिंह, ईशा शुक्ला, अभिषेक चौबे आदि हैं।