गाजियाबाद -कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना लिंकरोड पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत छात्रों को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान थाना लिंकरोड पुलिस ने इंद्रप्रस्थ डेंटल कॉलेज साइट 4 साहिबाबाद में पहुंचकर विद्यार्थियों को सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव और कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में छात्रों को बताया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी से करें। साथ ही, “ऑपरेशन प्रहार” के उद्देश्य—अपराध पर रोकथाम और युवाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन—के बारे में विस्तार से समझाया गया और सभी छात्रों को शपथ भी दिलवाई ।थाना लिंकरोड पुलिस ने छात्रों को आत्मरक्षा के उपाय भी बताए और उन्हें जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस पहल को छात्रों और शिक्षकों ने सराहा और इसे समाज के लिए उपयोगी कदम बताया।






