Tuesday, April 7, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशजय श्रीराम के उद्घोष के साथ निकली भव्य हनुमान शोभायात्रा, सुरक्षा के...

जय श्रीराम के उद्घोष के साथ निकली भव्य हनुमान शोभायात्रा, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम ।

जय श्रीराम के उद्घोष के साथ निकली भव्य हनुमान शोभायात्रा, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

जनसागर टुडे गगन बंसल 
। नगर में सोमवार को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भक्ति, शक्ति और उत्साह के संगम वाली इस यात्रा में उमड़ी सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूरे नगर को भगवा रंग में सराबोर कर दिया। ​शोभायात्रा का शुभारंभ अनूपशहर बस अड्डे से विधिवत पूजन के साथ हुआ। शोभायात्रा अनूपशहर बस अड्डे से शुरू होकर पुख्ता बाजार समेत नगर के मुख्य मार्गों से होती हुए अंत में बालाजी मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान बज रहे धार्मिक भजनों और “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। आकर्षक फूलों से सजे रथ श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। ​इस आयोजन में महामंडलेश्वर स्वामी सुरेन्द्रानंद महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में विभाग संगठन मंत्री मनीष सिसौदिया, जिलाध्यक्ष डॉ. सुबोध और विभाग संयोजक संदीप राघव ने शिरकत की। आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। गौसेवक यतेंद्र छोटे गहना ने बताया कि संगठन के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरूकता और एकता का संदेश प्रसारित करना है।​शोभायात्रा की संवेदनशीलता और भव्यता को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। कोतवाली निरीक्षक सुदेश कुमार स्वयं अपनी टीम के साथ सुरक्षा की कमान संभाले हुए थे। भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया गया। प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा ताकि आम जनता को आवागमन में असुविधा न हो। पुलिस की सक्रियता और स्थानीय सहयोग के चलते यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला संयोजक योगेश कुमार, जिला मंत्री ईश्वर सिंह, नीरज अग्रवाल, सौरभ लोधी, जितेश सैनी, चेतन चौधरी, उत्तम चौधरी, बबलू, सोनू, गौरव, लाला सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img