जनसागर टुडे

आजमगढ़ – आज़मगढ के ऊंचागांव स्थित SNRD पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मंगलवार, 31 मार्च को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी जी व विद्यालय निदेशक शिवम् तिवारी जी द्वारा सयुक्त रूप से माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई,तथा प्रधानाचार्य शुभम् तिवारी जी द्वारा पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, शिल्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही सभी अभिभावक व बच्चों को मिठाई खिला मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक जी द्वारा सभी मेधावी विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके निष्ठा,परिश्रम,अनुशासन और अभिभावक व शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कक्षा नर्सरी से लेकर सभी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया व शीर्ष स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। । विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी जी ने अपने संबोधन में कहा कि ये विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उनकी मेहनत का परिणाम आज सामने आया है हमारा मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना जो हम अपने इस प्रांगण में अभिभावक के लिए करने का प्रयास। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि विद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए कठिन परिश्रम मेहनत कर और बेहतर बनाने का प्रयास करेगा। शुभम तिवारी ने अभिभावक को संबोधित करते हुए कहा कि अब विद्यालय परिसर में ही बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी की भी व्यवस्था होगी,जिससे हमारे बच्चे संपूर्ण शिक्षा क्षेत्र में अपना परचम लहराएंगे विद्यालय परिसर में ही बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी की भी व्यवस्था होगी,जिससे हमारे बच्चे संपूर्ण शिक्षा क्षेत्र में अपना परचम लहराएंगे व विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें अनुशासित जीवन अपनाने और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के समस्त अध्यापकगण एवं कर्मचारीगण की उपस्थिति में समारोह का समापन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, गर्व और प्रेरणा का माहौल बना रहा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक श्रीवास्तव, हरेंद्र यादव, सुरेश यादव, राजमिन्तू प्रजापति, रामकृष्ण यादव, अरविंद चौहान,संग सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे,कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के समस्त अध्यापकगण एवं कर्मचारीगण की उपस्थिति में समारोह का समापन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, गर्व और प्रेरणा का माहौल बना रहा।






