Wednesday, April 1, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशश्री प्यारेलाल आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हुए सेवानिवृत्त स्टाफ ने फूलमाला...

श्री प्यारेलाल आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हुए सेवानिवृत्त स्टाफ ने फूलमाला पहनाकर दी भावभीनी विदाई।

श्री प्यारेलाल आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हुए सेवानिवृत्त स्टाफ ने फूलमाला पहनाकर दी भावभीनी विदाई।

डीके निगम विशेष संवाददाता
अलीगढ़/सिद्धार्थ गौतम शिक्षण एवं संस्कृति समिति धनसारी द्वारा संचालित श्री प्यारेलाल आदर्श इंटर कॉलेज धनसारी अलीगढ़ के प्रधानाचार्य  मेघ सिंह  के सम्मान में प्रबंधक की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम प्रबंधक डॉ शंकर लाल के द्वारा फूल माला पहनाकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समस्त स्टाफ द्वारा प्रधानाचार्य को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य सत्य प्रकाश ने प्रधानाचार्य  के साथ बिताए 26 वर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानाचार्य का कार्यकाल सराहनीय रहा है। आपने हमेशा कॉलेज हित में कार्य किया हैं। आप अनुपस्थिति रहेंगे मगर आपकी यादें, यादों में हमेशा बनें रहेंगे।
समिति के बड़े बाबू हरि ओम मोहन ने प्रधानाचार्य के बारे में बोलते हुए कहा कि प्रधानाचार्य सदैव अपने कार्यों में लगे रहे, आपका सादगी पूर्ण कार्यकाल रहा।
श्री प्यारेलाल आदर्श इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ शंकर लाल ने फूल माला पहनाकर और शाल उड़ा कर सम्मान किया। इस बीच उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य की सेवाएं यादों में हमेशा बने रहेंगे। संस्थाएं तो स्थाई हैं व्यक्ति आते और जाते रहते हैं । मेघ सिंह का कार्यकाल बेहतर रहा है । आपके द्वारा दी गयीं सेवाओं की सच्चे हृदय से सराहना करता हूं । इस अवसर पर डॉ दिनेश कुमार, डोरीलाल भारती, दिलावर सिंह चिंतक , बॉबी कुमार गौतम, कुंदन सिंह, चेतराम इत्यादि ने कार्यक्रम में भाग लिया।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img