Tuesday, March 31, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशजीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित*

जीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित*

*जीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित*

डीके निगम संवाददाता 
बुलंदशहर/ मंग लवार को पहासू ब्लॉक क्षेत्र के जीडीएस इंटरनेशनल स्कूल सूरजावली में छात्र-छात्राओं के लिए
वार्षिकोत्सव 2026 की घोषणा अत्यंत हर्षोल्लास के साथ की गई। इस गरिमामयी कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रधानाचार्य गोरखपाल सिंह द्वारा किया गया। जिन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन से बच्चों का उत्साहवर्धन किया समारोह में सोमलता राज प्रबंधक की विशेष उपस्थिति रही, कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं पूर्ण निष्ठा के साथ उपस्थित रहे, जिनके अथक परिश्रम से आज बच्चों ने यह सफलता प्राप्त की है। माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए इस समारोह में बच्चों के चेहरों पर जीत की मुस्कान और भविष्य के प्रति उत्साह देखते ही बनता था। विद्यालय परिवार सभी सफल विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई देता है और विद्यालय टॉपर पलक सुरजावली मयंक कुमार अनौना आयुष कुमार अमरपुर क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय रहे और उपस्थित सभी अभिभावकों का उनके निरंतर सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।इस मौके पर गोरखपाल सिंह प्रधानाचार्य सोमलता राज प्रबंधक लाखन सिंह सहायक अध्यापक रूपेंद्र कुमार सहायक अध्यापक आकांक्षा खुशी राखी तथा सभी छात्र छात्रा उपस्थित रहेl

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img