नवागत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा ने खुर्जा नगर कोतवाली का संभाला कार्यभार।
कोतवाली का चार्ज संभालते ही नवागत कोतवाल ने अपराधियों को दिया सख्त पैगाम अपराधी अपराध छोड़े या कोतवाली क्षेत्र।
डीके निगम संवाददाता
बुलंदशहर जनपद में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह द्वारा रविवार शाम को चलाई गई तबादला एक्सप्रेस में अहमदगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा को खुर्जा नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का सौंपा दायित्व। वहीं सोमवार सुबह को नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा ने खुर्जा नगर कोतवाली का संभाला कार्यभार उसके बाद कोतवाली पुलिस स्टाफ के साथ की परिचय बैठक।
इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा जनपद में कई कोतवाली और थाने तथा जनपद की ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था का चार्ज संभाल चुके हैं।इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा का आम जनता में व्यवहार मिलनसार मृदुल भाषी है पीड़ित की बात को प्रेम पूर्वक सुनकर समाधान करते हैं प्रेमचंद शर्मा लेकिन अपराधी के खिलाफ सख्त रवैया है उनका। वही खुर्जा कोतवाली का चार्ज संभालते ही नवागत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा ने अपराधियों को दिया सख्त पैगाम साथ ही कहा है कि अपराधी अपराध छोड़े या कोतवाली क्षेत्र किसी भी कीमत पर गैर कानूनी कार्य क्षेत्र में नहीं होंगे बर्दाश्त। फरियादियों के लिए कोतवाली के 24 घंटे दर
वाजे खुले हैं। खुर्जा कोतवाली नगर पुलिस जनता की सेवा में रहेगी तत्पर। अब खुर्जा पुलिस अपराधियों के साथ सख्ती से निपटेगी और पीड़ित की समस्या सुनकर निदान करने का हर संभव प्रयास करेगी।






