Monday, March 30, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRयूपीपीसीएस में सफलता हासिल कर बेटे ने बढ़ाया बीजेपी नेता संजय रावत...

यूपीपीसीएस में सफलता हासिल कर बेटे ने बढ़ाया बीजेपी नेता संजय रावत का मान

गाजियाबाद
बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मनोनीत पार्षद संजय रावत के बेटे आकाश चौधरी ने यूपीपीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से सिर्फ संजय रावत के परिवार ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। जैसे ही सफलता की खबर सामने आई, समर्थकों, शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने  बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मनोनीत पार्षद संजय रावत को बधाइयां देना शुरू कर दिया। सभी ने संजय रावत के पुत्र आकाश चौधरी को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस सफलता को कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम बताया। अपने पुत्र को मिली इस सफलता को लेकर संजय रावत काफी खुश नजर आए  और उन्होंने कहा कि मेरे पुत्र ने मेरा सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है ।
उन्होंने कहा कि मेरे बेटे ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर UPPCS परीक्षा में सफलता हासिल कर एक मिसाल पेश की है।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img