बरहाना में किसान के तीन पशुओं को दिया जहर,एक की मौत,बाकी दोनों भी मौत के कगार पर।बुगरासी। क्षेत्र के गांव बरहाना मे दिनेश शर्मा के तीन पशुओं को किसी ने रंजिशन जहर दे दिया।जिससे शनिवार को एक गाय की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दिनेश शर्मा का आवास बुगरासी दौलतपुर रोड पर बरहाना मे बना है। शर्मा के पशु भी वहीं रहते हैं। गुरुवार को किसी व्यक्ति ने रंजिशन दो गायों व एक बछडा को जहर दे दिया।खबर मिलते ही शर्मा ने बुलंदशहर से पशु चिकित्सकों की एक टीम बुलाई,मगर कोई कामयाबी हासिल नही हो सकी। क्षेत्र के सभी पशु चिकित्सकों को बुलाकर पशुओं का इलाज कराया मगर कोई कामयाबी नहीं मिली।एक गाय शनिवार को मर गई।बाकी दोनों भी मरने के कगार पर हैं। शर्मा ने बताया कि दोनों गाय ज्ञयाभन भी और कुछ ही दिनों में ब्याने वाली थीं। पुलिस को सूचना दे दी गई है।जहर देने के सही करणों का अभी पता नहीं लग पाया है। तीनों पशुओं की कीमत ढेड से दो लाख रुपए बताई गई है।






