जनसागर टुडे
वाराणसी- देश की अग्रणी स्टील निर्माता JDS कंपनी द्वारा वाराणसी के प्रतिष्ठित ‘ओम विलास’ रिसॉर्ट में आयोजित एक दिवसीय ‘ग्रैंड मेगा डीलर मीट 2026’ भव्यता के साथ संपन्न हुई। इस कार्यक्रम की मेजबानी JDS के वाराणसी अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर रघुवंश ट्रेडिंग कंपनी द्वारा की गई, जिसमें पूर्वांचल के सैकड़ों प्रमुख डीलर्स और कारोबारियों ने हिस्सा लिया।
भविष्य की नई उड़ान:
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि JDS कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) श्री संजीव उपाध्याय जी ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “JDS आज केवल एक ब्रांड नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक मजबूत कड़ी बन चुका है। हमारे TMT, पाइप और स्ट्रक्चर की गुणवत्ता ने देशभर के ग्राहकों का दिल जीता है। हमारा नया संकल्प ‘ज्यादा दमदार स्टील, ज्यादा मजबूत रिश्ता’ हमारे और हमारे डीलर्स के बीच के भरोसे को और प्रगाढ़ करेगा।”
रघुवंश ट्रेडिंग कंपनी का सराहनीय योगदान:
कार्यक्रम के आयोजक और रघुवंश ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर श्री पंकज कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए वाराणसी में कंपनी के बढ़ते नेटवर्क पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ की इस पावन नगरी में JDS की सफलता का श्रेय हमारे उन कर्मठ डीलर्स को जाता है, जो दिन-रात ग्राहकों तक सर्वोत्तम उत्पाद पहुँचा रहे हैं। उन्होंने डिस्ट्रीब्यूशन और सर्विस को और अधिक आधुनिक बनाने का वादा किया।
सम्मान और सांस्कृतिक झलक:
मीटिंग के दौरान साल 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डीलर्स को MD संजीव उपाध्याय जी एवं विवेक उपाध्याय जी द्वारा विशेष अवार्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही इस मीट में तकनीकी सत्रों के माध्यम से भविष्य की व्यापारिक चुनौतियों और नए उत्पादों पर भी चर्चा की गई।
हर-हर महादेव से गूँजा सभागार:
कार्यक्रम का समापन काशी की परंपरा के अनुरूप “नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव” के गूँजते जयकारों के साथ हुआ। अंत में सभी आगंतुकों ने स्वरुचि भोज का आनंद लिया। इस अवसर पर JDS कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, क्षेत्रीय प्रबंधक, एवं और पूर्वांचल के सैकड़ों व्यवसायी उपस्थित रहे।






