Sunday, March 29, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशबरहाना में किसान के तीन पशुओं को दिया जहर,एक की मौत,बाकी दोनों...

बरहाना में किसान के तीन पशुओं को दिया जहर,एक की मौत,बाकी दोनों भी मौत के कगार पर।

बरहाना में किसान के तीन पशुओं को दिया जहर,एक की मौत,बाकी दोनों भी मौत के कगार पर।
बुगरासी से यतेंद्र त्यागी की रिपोर्ट

बुगरासी। क्षेत्र के गांव बरहाना मे दिनेश शर्मा के तीन पशुओं को किसी ने रंजिशन जहर दे दिया।जिससे शनिवार को एक गाय की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दिनेश शर्मा का आवास बुगरासी दौलतपुर रोड पर बरहाना मे बना है। शर्मा के पशु भी वहीं रहते हैं। गुरुवार को किसी व्यक्ति ने रंजिशन दो गायों व एक बछडा को जहर दे दिया।खबर मिलते ही शर्मा ने बुलंदशहर से पशु चिकित्सकों की एक टीम बुलाई,मगर कोई कामयाबी हासिल नही हो सकी। क्षेत्र के सभी पशु चिकित्सकों को बुलाकर पशुओं का इलाज कराया मगर कोई कामयाबी नहीं मिली।एक गाय शनिवार को मर गई।बाकी दोनों भी मरने के कगार पर हैं। शर्मा ने बताया कि दोनों गाय ज्ञयाभन भी और कुछ ही दिनों में ब्याने वाली थीं। पुलिस को  सूचना दे दी गई है।जहर देने के सही करणों का अभी पता नहीं लग पाया है। तीनों पशुओं की कीमत ढेड से दो लाख रुपए बताई गई है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img