*शेरे – ए पहासू अजमल छोटे को हजारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई*
डीके निगम/फरीद अंसारी
बुलंदशहर। पहासू नगर पंचायत के पूर्व चेयरमेन व वर्तमान चेयरपर्सन पति अजमल छोटे की कार आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उन्नाव के नजदीक ओसाव थाना क्षेत्र के लोधाटिकुर गांव के पास हाइवे एक्सप्रेस वे पर सड़क पर सफाई कर रहे मजदूरो के ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जोरदार टक्कर लगने से होंडा अमेज कार में बैठे अजमल छोटे (55) व उनकी कार ड्राइव कर रहे मोहल्ला पठान टोला निवासी नगर पंचायत में संविदा कर्मी मोहम्मद रजा (46) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। थी जिनका शव आज सुबह सात बजे जैसे ही एम्बुलेंस से उन्नाव से नगर में पहुंचा वहीं हजारों लोगों की इंतजार कर रही भीड़ का करुण रुदन सुनकर माहौल गमगीन हो गया। बेकाबू हुई भीड़ अपने हर दिल अजीज नेता की अंतिम झलक देखने के बेताब हो गई समूचे नगर में शोक का माहौल था वहीं लोगों ने मुख्य बाजार की अपनी दुकानें बंद कर शोक प्रकट किया। आज दोपहर में नगर की ईद गाह मैदान में नमाज ए जनाजे के बाद हजारों नम आंखों ने अपने प्रिय शेर दिल नेता को शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। जिसमें हरीश भारद्वाज, अवधेश सिंह, झलक प्रताप सिंह, प्रदीप मित्तल, विनीत अरोरा, डॉ हेमनराय मनचन्दा, पत्रकार डीके०निगम व फरीद अंसारी के साथ ही मौजूद भीम आर्मी बिग्रेड ने अजमल छोटे को गरीबों के मसीहा की संज्ञा देते हुए शांति का उपासक बताया उन्होंने क्षेत्र के लोगों की हर संभव हर समय सहायता की जिनकी कमी नगर को हमेशा खेलेगी। वहीं शांति व्यवस्था हेतु सैकड़ों पुलिस के जवान मौजूद रहे। विदित हो कि अजमल छोटे नगर के एक हर दिल अजीज छवि के नेता थे दो दशक पहले इनकी वालिदा हमीदा खातून नगर पंचायत चेयरपर्सन रही थी जिनकी ढाई साल के कार्यकाल में ही सिटिंग टाइम पर ब्रेन हेमरेज हो जाने के कारण इंतकाल हो गया था। कुछ समय बाद अजमल छोटे भारी मतों से नगर पंचायत के पुनःचेयरमैन बने वहीं मौजूदा में उनकी पत्नी ताबीर अजमल नगर पंचायत चेयरपर्सन पद पर काबिज है। बताया जाता है कि वह पहासू से अपनी ससुराल कानपुर में एक शादी समारोह को अटेंड करने जा रहे थे कि रास्ते में यह दु:खद घटना घटित होने से नगर में कोहराम मच गया वहीं नगर के लोगों का उनके आवास पर हुजूम उमड़ पड़ा हैं। जो कि उनके हर दिल अजीज होने की गवाही देता है।






