पहासू के पूर्व चेयरमैन को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, जिलाध्यक्ष ने पार्टी झंडा परिवार को सौंपा।
पहासू/ बुलंदशहर । नगर पंचाय
त पहासू के पूर्व चेयरमैन और वर्तमान चेयरमैन पति कांग्रेस नेता अजमल छोटे की उन्नाव में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत पर कांग्रेस ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के साथ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पहासू पहुंचकर कांग्रेस नेता अजमल छोटे और उनके सहयोगी मौ रजा को श्रद्धांजलि अर्पित की और तदफीन में शामिल हुए । अजमल छोटे के जनाजे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष और नेताओं ने पार्टी का झंडा रखकर पार्टी की ओर से सस्समान अंतिम विदाई दी।
अजमल छोटे की पत्नी नगर पंचायत की कांग्रेस से वर्तमान चेयरमैन हैं और जिला कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष हैं । इस हादसे से कांग्रेस को जिले में बड़ी क्षति हुई है। पहासू में जिले भर के कांग्रेसियों और हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। अजमल छोटे पहासू सहित क्षेत्र के लोगों में लोकप्रिय नेता रहे और गांव देहात में भी उनकी अच्छी पकड़ थी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि पहासू और क्षेत्र की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि नगर और क्षेत्र के सुख दुख में हमेशा अजमल छोटे आगे रहे। उन्होंने कहा कि उनका असमय जाना बहुत दुखद है।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, शिवकुमार शर्मा, भजनलाल विमल, सगीर अहमद, अकील खान, कामिल खान, राजकुमार बघेल, मोहनलाल, परवेज पठान, सुभाष अकेला, फैजान ख़ान, शाहिद अल्वी, नरेश बाल्मीकि, शहर अध्यक्ष रवि लोधी, ज्ञानेंद्र राघव, नाफ़े अंसारी, नगर अध्यक्ष सिराज अहमद, हामिद अली, डॉ शुजात आदि मौजूद रहे ।






