किले वाली चामुंडा मां को लगाया छप्पन भोग व महा आरती का हुआ आयोजन।
।
।माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना।
मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित।
शिकारपुर/चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी पर नगर स्थित किले वाली चामुंडा मां मंदिर में माता रानी का फूलों से श्रृंगार हुआ 56 भोग का प्रसाद लगाया व महा आरती का आयोजन किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में पहुंचकर माता रानी का श्रृंगार दर्शन कर अनूठा सुख प्राप्त किया। माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। महंत रोशनलाल गिरी महाराज ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कराई जिसके बाद सभी देवताओं सहित माता रानी की आरती उतारी महा आरती में समस्त भक्तों ने सामूहिक रूप से आरती उतारी और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन माता रानी की आरती व प्रसाद भक्तों को वितरण के साथ किया गया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। श्री चामुंडा कमेटी द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, चेयरपर्सन राजबाला देवी, टीटू सैनी भाजपा नेता, हीरालाल सैनी, को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री चामुंडा कमेटी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं आदि का व्यवस्थाओं में सहयोग रहा।






