Saturday, March 28, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशकिंग्सवुड पब्लिक स्कूल में मरियम ने किया स्कूल टॉप,अनुष्का रही सेकेंड, अबुतलहा...

किंग्सवुड पब्लिक स्कूल में मरियम ने किया स्कूल टॉप,अनुष्का रही सेकेंड, अबुतलहा रहे तृतीय*

*किंग्सवुड पब्लिक स्कूल में मरियम ने किया स्कूल टॉप,अनुष्का रही सेकेंड, अबुतलहा रहे तृतीय*

डीके निगम/फरीदा अंसारी

बुलन्दशहर। नगर के दिल्ली रोड भूड पर स्थित इंग्लिश मीडियम किंग्सवुड पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। आज घोषित हुए रिजल्ट के संबोधन में स्कूल के प्रबंधक आसिफ नदीम ने कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। जो छात्र अपना शेड्यूल बनाकर निरंतर पढ़ाई करते है। वह एक ना एक दिन अपने लक्ष्य को प्राप्त अवश्य करते है। हर एक स्टूडेंट का एक अपना एक ऐम होता है। जो छात्र अपने ऐम को कामयाब करना चाहते है। वह शुरू से ही मन लगाकर पढ़ाई करे। उनको कामयाबी अवश्य मिलती है। उन्होंने समस्त स्कूल स्टाफ को शत प्रतिशत रिजल्ट होने पर उनकी स्टूडेंट के साथ की गई मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है साथ ही आगे भी छात्रों को ऐसे ही मनोयोग से पढ़ाने को लेकर आशा व्यक्त की है। वहीं स्कूल के ऐडमिनिस्ट्रेटर फरीद अंसारी व प्रधानाचार्य उमेश राजपूत ने संयुक्त रूप से छात्रों को अच्छी व मन से पढ़ाई करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आप सभी बच्चे इस देश के भावी कर्णधार है। आप में से ही आगे चलकर कोई छात्र डाक्टर, इंजीनियर, अध्यापक, वकील, पुलिस व प्रशासन का दायित्व संभालकर इस देश को निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर करोगे जिससे देश कामयाबी हासिल कर अपना परचम विश्व में लहराएगा। हमारा आशीर्वाद आप सभी पर हमेशा बना रहेगा। जिसमें स्कूल टॉपर रही मरियम फात्मा,अनुष्का वर्मा, शेख अबुतलहा, नवील अंसारी, फातिमा अंसारी, उमराह, सदफ, शाजान, तूबा, हुमेरा अंसारी, जैनब, अदिति सिंह,फरिहा, शना अख्तर, शान – ए हुसैन, अरहान, प्रीति शर्मा, आलिया गाजी, दिव्यांशी, रिहान खान, जैनव, इब्राहीम, जियांशी, अर्शी, तुषार, अयान, तनिष्का सिंह, रिंकुपाल, तैमूर, आलियान अंसारी, तन्मय सिंह, इनाया, काशवी आदि छात्रों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। स्कूल स्टाफ में तहसीन मेम, फौजिया मेम, साबिया,यास्मीन,प्रियंका गौतम, मीनाक्षी मेम, नेहा गुप्ता, शबेनूर, प्रियांशी,आंचल, शिफा, रितु सिंह आदि स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img