Saturday, March 28, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशभगवती जागरण में कलाकारों की शानदार प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे

भगवती जागरण में कलाकारों की शानदार प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे

भगवती जागरण में कलाकारों की शानदार प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे।

बुलंदशहर अहार क्षेत्र के गांव मौहरसा स्थित झारखंडी बाबा मंदिर परिसर में आयोजित दसवें भगवती जागरण में कलाकारों की शानदार प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे। झारखंडी महादेव बाबा मंदिर कमेटी के तत्वावधान में वृहस्पतिवार की रात्रि दस बजे मां भगवती जागरण की शुरुआत समाजसेवी अमित कुमार वर्मा ने श्री गणेश भगवान की पूजा से की।श्री धाम वृंदावन से आए मशहूर गायक विष्णु ब्रजवासी ने मैया के भजन सुनाए। इनके अलावा रोहित लाडला और ओम सागर आदि प्रसिद्ध गायकों ने शानदार भक्ति गीत सुनाकर शुक्रवार को सुबह चार बजे तक दर्शकों की भीड़ डटी रही। जागरण में समय-समय पर दर्शकों को विभिन्न प्रकार की आकृषक झांकियां प्रस्तुत कर भावविभोर कर दिया। इसके बाद आरती की गई। फिर विधिवत जागरण समापन कर प्रसाद वितरण किया गया। शुक्रवार को रामनवमी पर्व पर झारखंडी महादेव बाबा का 16 वां भंडारा आयोजित किया गया। मां भगवती जागरण देखने के लिए आस पास के गांवों के सैकड़ों भक्तों की भीड़ रही। इस दौरान हरेंद्र सिंह,जयकरन सिंह, उमेश कुमार, मनोज कुमार, छोटे सिंह, राहुल, मुकेश आदि ने कार्यक्रम व्यवस्था बनाए रखने में विशेष सहयोग प्रदान किया। उधर ऐतिहासिक मां अवंतिका देवी मंदिर में आज रामनवमी पर्व पर सुबह से ही मंदिर में लम्बी लम्बी लाइनें लग गई। दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img