Friday, March 27, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशसडक हादसे में चेयरपर्सन पति व चालक की मौत से नगर व...

सडक हादसे में चेयरपर्सन पति व चालक की मौत से नगर व आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर*

*

डीके निगम/फरीद अंसारी 

बुलन्दशहर। पहासू नगर पंचायत के पूर्व चेयरमेन व वर्तमान चेयरपर्सन पति अजमल छोटे की कार आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उन्नाव के नजदीक ओसाव थाना क्षेत्र के लोधाटिकुर गांव के पास हाइवे एक्सप्रेस वे पर सड़क पर सफाई कर रहे मजदूरो के ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जोरदार टक्कर लगने से होंडा अमेज कार में बैठे अजमल छोटे (55) व उनकी कार ड्राइव कर रहे मोहल्ला पठान टोला निवासी नगर पंचायत में संविदा कर्मी मोहम्मद रजा (46) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस को कार से एक लाख 24 हजार रूपये नकद व एक मोबाइल मिला है। पुलिस ने दोनों के शव को पीएम०हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। वहीं सूचना से पहासू थाना क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। विदित हो कि अजमल छोटे नगर के एक हर दिल अजीज छवि के नेता थे दो दशक पहले इनकी वालिदा हमीदा खातून नगर चेयरपर्सन रही थी जिनकी ढाई साल के कार्यकाल में ही सिटिंग टाइम पर ब्रेन हेमरेज होने से इंतकाल हो गया था। कुछ समय बाद अजमल छोटे भी भारी मतों से नगर चेयरमैन बने वहीं मौजूदा में उनकी पत्नी ताबीर अजमल नगर पंचायत चेयरपर्सन पद पर काबिज है। बताया जाता है कि वह पहासू से अपनी ससुराल कानपुर में एक शादी समारोह को अटेंड करने जा रहे थे कि रास्ते में यह दु:खद घटना घटित होने से नगर में कोहराम मच गया वहीं नगर के लोगों का उनके आवास पर हुजूम उमड़ पड़ा हैं। जो कि उनके हर दिल अजीज होने की गवाही देता है। अचानक हुई इस हृदय विदारक घटना पर एक शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार डीके०निगम व फरीद अंसारी पत्रकार ने भरे मन से मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img