- अपना दल (एस) ने किया भव्य श्री रामनवमी शोभायात्रा का स्वागत।

जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी का हुआ अभिनंदन।
डीके निगम संवाददाता
बुलंदशहर/स्याना/बुलंदशहर/श्री रामनवमी के पावन अवसर पर बुगरासी चौराहे (स्याना) पर अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
शोभायात्रा के बुगरासी चौराहे पर पहुँचते ही कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा और जय श्री के नारों के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय कश्यप ने अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष का माला, पटका और पारंपरिक पगड़ी पहनाकर गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की आरती उतारकर जनपद और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमार भुर्जी, पुरुषोत्तम सैन, गोपाल शर्मा, दीपक गौतम, प्रतीक भारद्वाज, जितेंद्र लोधी, नितिन लोधी, कृष्ण कुमार, लक्ष्मण भुर्जी (जडेजा), राकेश कुमार, सौरभ कुमार, बालकिशन बाल्मीकि नवनीत शर्मा, सुरेंद्र लोधी, किरणपाल सिंह, चेतन त्यागी सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।






