Friday, March 27, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़मेहनाजपुर  सिधौना स्थित मां सिद्धेश्वरी धाम स्थान पर लगा आकर्षक मेला

मेहनाजपुर  सिधौना स्थित मां सिद्धेश्वरी धाम स्थान पर लगा आकर्षक मेला

जनसागर टुडे 

Oplus_131072

मेले में कई हजार की संख्या में दिखे लोग मेले के प्रति दिखा लोगों में उत्साह

सिधौना / मेहनाजपुर आजमगढ़ – चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर सिद्धेश्वरी धाम पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से आकर मां का दर्शन पूजन अर्चन किये एवं मेले का आनंद लिए। बताते चले कि आज सिद्धेश्वरी धाम पर सुबह से ही मेला लगाने वाले दुकानदारों की भीड़ रही धाम पर अनेक प्रकार के दुकान सजे हुए दिखाई दिए मेले में आए हुए लोगों ने पहले मां सिद्धेश्वरी जी का पूजन अर्चन बंधन करके मेले में लगे झूले व सर्कस का आनंद लिए छोटे-छोटे बच्चे हाथ में माटी के बने हुए खिलौने हाथी घोड़ा रंग बिरंगे गुब्बारे लेकर आनंदित दिखे। सर्कस व झूले पर नाचते कूदते उछलते दिखे ।मेले के प्रति लोगों में अदम्य उत्साह दिखाई दिया। बच्चे बूढ़े नौजवान सभी मेले से उत्साहित दिखे। बताते चलें कि श्री सिद्धेश्वरी सिधौना एक सिद्ध पीठ है। यह सिधौना बाजार से लगभग 1 किलोमीटर दक्षिण ग्राम सभा सिधौना खास ग्राम में अपनी प्राचीनता को समेटे स्थित है। जहां दूर दरार से लोग मेला देखने के लिए आते हैं धाम पर जाने के लिए बीच रोड सिधौना बाजार से बना हुआ है जिस पर दो पहिया चार पहिया वाहनों से भक्तगण दूर दराज स्थान से आकर मां के दरबार में माथा टेकते हैं कढ़ाई चढ़ाते हैं मूंडन संस्कार कराते हैं। उक्त धाम पर शादी विवाह का संस्कार भी संपन्न होता है नवरात्रि के दिन तो यहां अपार भीड़ होता है हर दिन मेले जैसा दृश्य दिखाई देता है इस ऐतिहासिक धाम पर मैंना पोखरा नामक जलाशय है जहां छठ माता जी का मंदिर बना हुआ है जो छठ पूजा में आकर्षण का केंद्र बना रहता है जो भक्तगण मां के दरबार में आते हैं मां उनका मनोरथ पूरा करती है चारों तरफ हरे भरे पेड़ों से भरा मंदिर और परिसर में लगा आकर्षक उक्त धाम को और भी आकर्षक बना दिया । मेले में लोगों के रंग-बिरंगे कपड़े रंग बिरंगी दुकने एवं चमकीले झालर मोतियों से सजा मंदिर मेले के आकर्षण को और बढ़ा दिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेहनाजपुर थाना प्रभारी मनीष पाल अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र के चारों तरफ घूमते हुए नजर आए जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे।

 

|

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img