Thursday, March 26, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़फूलपुर मे संदिग्ध मौत के मामले में कब्र से निकाला गया युवती...

फूलपुर मे संदिग्ध मौत के मामले में कब्र से निकाला गया युवती का शव

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ फूलपुर / सूरज सिंह –जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खटौली ग्राम में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती 15 मार्च को अचानक लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद 17 मार्च को पुलिस ने उसका शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव को दफना दिया गया। मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब परिजनों ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। उनका आरोप है कि पोस्टमार्टम ठीक ढंग से नहीं किया गया और कई महत्वपूर्ण तथ्यों को नजरअंदाज कर दिया गया, जिससे उन्हें न्याय नहीं मिल सका। परिजनों के लगातार विरोध-प्रदर्शन और शिकायतों को देखते हुए जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। 26 मार्च 2026 को जिलाधिकारी के आदेश पर शव को कब्र से दोबारा बाहर निकलवाया गया है। अब शव को पुन: पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, ताकि मौत के सही कारणों का स्पष्ट और निष्पक्ष पता लगाया जा सके। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि पूरे मामले की पारदर्शिता के साथ जांच कराई जाएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या दोष पाया गया, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और स्थानीय लोग जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img