Thursday, March 26, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशजौनपुर जलालपुर मे शराब पी रहे युवक को दौड़ा कर दो दर्जन...

जौनपुर जलालपुर मे शराब पी रहे युवक को दौड़ा कर दो दर्जन बार घोंपा चाकू

जनसागर टुडे 

जौनपुर जलालपुर –जौनपुर में जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की दोपहर एक युवक की हत्या कर दी गई। मामला रंजिश का बताया जा रहा है। आरोपियों ने डेढ़ किलोमीटर दूर उसकी लाश फेंकी थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बदले की आग में भरे लोग जमानत पर जेल से बाहर आए रोहित हत्याकांड के आरोपी आशीष उर्फ चिघड़ू चौहान (22) को देख दौड़ा कर पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आशीष को 25 बार चाकू घोंपकर मार दिया गया। इसके बाद शव को घसीटकर गांव के बाहर ले जाकर बाइक पर रखकर एक किमी दूर गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। जलालपुर थानाक्षेत्र के संघईपुर गांव निवासी आशीष चौहान अपने ननिहाल मड़ियाहूं में रहता था। वह हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था और रोहित चौहान (21) की हत्या का आरोपी था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार को तीन बजे आशीष बाइक से बंदीपुर के पास शराब ठेके के पास मौजूद था। इसी समय चार-पांच लोगों ने उसका पीछा किया। जान बचाने के लिए आशीष सिरकोनी गांव में घुसा और कई घरों में शरण लेने की कोशिश की लेकिन सहमे ग्रामीणों ने दरवाजे बंद कर दिए।
अंत में गांव के गुल्लू मौर्य के घर के पीछे के मड़हे में आशीष को पकड़ लिया और चाकू से ताबड़तोड़ 20-25 वार किए। मौत के बाद आरोपी शव की बांह पकड़कर 200 मीटर घसीटते हुए ले गए और फिर बाइक पर रखकर बंदीपुर रोड के किनारे गेहूं के खेत में फेंक दिया। वहां से मृतक के घर की दूरी करीब एक किलोमीटर है।घटना की सूचना मिलते ही सर्किल के सभी थानों की फोर्स, एसओजी और फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। थानाध्यक्ष जलालपुर गजानंद चौबे ने बताया कि हमलावरों की संख्या चार-पांच थी और उनकी पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारियों के लिए टीमों को लगाया गया है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img