Thursday, March 26, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशमे0 रशीदा एचपी गैस एजेन्सी, हरिबल्लमपुर, मुहम्मदाबाद- गाजीपुर के खिलाफ जारी हुआ...

मे0 रशीदा एचपी गैस एजेन्सी, हरिबल्लमपुर, मुहम्मदाबाद- गाजीपुर के खिलाफ जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

जनसागर टुडे 

गाजीपुर – उपभोक्ताओं की शिकायत पर 01 गैस एजेन्सी मे0 रशीदा एच0पी0 गैस एजेन्सी, हरिबल्लमपुर, मुहम्मदाबाद- गाजीपुर द्वारा ग्राहकों से गैस बुकिंग का डी0ए0सी0 कोड प्राप्त कर, बिना उनको गैस की डिलीवरी किये ही आनलाईन डिलीवर कर दिया जा रहा है। उक्त गैस एजेन्सी का उपरोक्त कृत्य द्रविकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय वितरण विनियमन) आदेश-2000 के विभिन्न प्राविधानों के विपरीत पाया गया, जिसके क्रम में उक्त गैस एजेन्सी को इस कार्यालय के पत्र दिनांक 24.03.2026 द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए, स्पष्टीकरण मांगा गया है। घरेलू गैस के उपभोक्ता किसी भी प्रकार की शिकायत के लिय ऑयल कपंनियों के टोल फ्री नं0 1800-2333-555 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसी के साथ जनपद स्तरीय आपदा कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नं0 0548-2224041 एवं ईण्डेन के ग्राहक विक्रय अधिकारी के मो0नं0 7985623451, एचपी गैस के ग्राहक विक्रय अधिकारी के मो0नं0 8882376414, भारत गैस के ग्राहक विक्रय अधिकारी के मो0नं0 9334431461 पर भी अपनी शिकायत/सुझाव दे सकते हैं। प्राप्त सभी शिकायतों/सुझावों का त्वरित समाधान किया जा रहा है तथा वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जा रहा है।

जनपद-गाजीपुर में घरेलू गैस सिलेण्डर की आपूर्ति से सम्बन्धित सूचनाओं का विवरण निम्नवत् हैः-

1- दिनांक 25.03.2026 को उपलब्ध घरेलू गैस सिलेण्डर का स्टाक -23355

2- दिनांक 24.03.2026 को बिक्री किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर की सं0 – 11598

3- दिनांक 24.03.2026 को बुक किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर की सं0 – 14123

4- दिनांक 24.03.2025 को बिक्री किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर की सं0 – 10227

5- दिनांक 24.03.2025 को बुक किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर की सं0 – 10596

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img