जनसागर टुडे

आजमगढ – भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ नगर की नवगठित नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का नगर में जोरदार स्वागत लालगंज के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के द्वारा सिविल लाइन स्थित कैंप कार्यालय पर किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
हाल ही में घोषित नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से अभिनंदन करते हुए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी मिल-जुलकर संगठन को और सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।साथ ही सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।न गर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा ने कहा कि नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह टीम विकास, संगठन विस्तार और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नई कार्यकारिणी में विभिन्न वर्गों, महिलाओं और युवाओं को प्रतिनिधित्व देकर पार्टी ने समावेशी सोच का परिचय दिया है।इस दौरान नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा जनसेवा को प्राथमिकता देंगे।कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनावों में पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प लिया,कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री नीरज सिंह ने किया।इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष विनय गुप्ता,नगर उपाध्यक्ष राजन उपाध्याय,पुरुषोत्तम सिंह,सुधीर गुप्ता,धर्मवीर चौहान,आकाश गुप्ता,राघवेंद्र मिश्रा लड्डू,नगर महामंत्री योगेंद्र यादव,नीरज सिंह नगर मंत्री राजेश साहनी,दीपक राय,मुंशी निषाद, साधना गुप्ता,संजू,कौशल्या वर्मा, कोषाध्यक्ष, आयुष अग्रवाल ,आदर्श श्रीवास्तव,अवनीश चतुर्वेदी,विशाल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।






