Monday, March 23, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़आजमगढ़ के तरवां में विवाद के दौरान आटो चालक को मारी गोली

आजमगढ़ के तरवां में विवाद के दौरान आटो चालक को मारी गोली

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ तरवां / सूरज सिंह – जनपद के तरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुर सरैया गांव में 22 मार्च की रात करीब सात बजे विवाद के दौरान एक आटो चालक को गोली मार दी गई। घटना में घायल श्याम नारायण मौर्य (40) पुत्र स्व. जनार्दन मौर्य को बाएं हाथ में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि गांव के ही रमेश यादव उर्फ अनार यादव पुत्र सदन यादव ने विवाद के दौरान फायरिंग कर दी, जिससे श्याम नारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडेय के अनुसार, घायल की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। मामले में संबंधित थाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन कर दिया गया है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img