Monday, March 23, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRसुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) का 9वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न

सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) का 9वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न

गाजियाबाद-सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) का  22 मार्च 2026 को 9वां स्थापना दिवस समारोह पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय जगदीश नगर पर गाजियाबाद में संपन्न हुआपार्टी के स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया, इस अवसर पर सुभास पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संस्थापक एवं अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने कहा कि सुभास पार्टी की शुरुआत 23 मार्च 2018 को भारत माता के लालो के शहीदी दिवस पर उन शहीदों क्रांतिकारियों स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग संघर्ष बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एवं उनके सपनों के भारत का निर्माण करने के लिए की गई थी, जो निरंतर अपने लक्ष्य के अनुरूप अग्रसर है। उन्होंने कहा कि हमारे शहीदों क्रांतिकारियों स्वतंत्रता सेनानियों ने कभी नहीं चाहा था कि आजाद भारत में लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं आजीविका के लिए संघर्ष करना पड़े वे हमेशा चाहते थे कि यह सभी साधन भारत सरकार द्वारा सभी भारतीयों के लिए निशुल्क प्राप्त होने चाहिए, पार्टी निरंतर इस दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज चारों तरफ गैस आदि की मारामारी मची हुई है, अगर हम महात्मा गांधी जी के विचारों पर चल रहे होते तो भारत को यह संकट झेलना नहीं पड़ता, जबकि वर्तमान सरकार तो गांधी जी के विचारों को मिटाने में लगी है क्योंकि गांधी जी के अनुसार गोबर गैस प्लांट हर घर हर ग्राम में स्थापित हो जाते और कभी भी हमें गैस तेल की कटौती करने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि 23 मार्च को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी का जन्मदिन भी है लेकिन 23 मार्च को ही शहीदे आजम भगत सिंह जी शहीद हुए थे इसलिए उन्होंने कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाया, डॉक्टर लोहिया ने कहा था कि सामंतवादी शासन जितना गोली से चलता है उससे ज्यादा बोली से चलता है और हम अपनी संस्कृति भूल कर अंग्रेजी सामंतवाद को झेल रहे हैं हमें हर हाल में इससे निकलना होगा।पार्टी के वरिष्ठ संस्थापक सदस्य और दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष साधु राम जी ने कहा कि आज हम पार्टी का 9वां स्थापना दिवस ही नहीं मना रहे बल्कि हम अपने शहीदों के कार्य को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं क्योंकि वर्तमान सरकार भारत माता की आजादी की लड़ाई के समस्त योद्धाओं के बलिदान को मिटाने का कार्य कर रही है, जितना संघर्ष अंग्रेजों को भगाने के लिए किया गया उससे ज्यादा संघर्ष अंग्रेजों के अनुयायियों को सुधारने के लिए किया जा रहा है।इस अवसर पर प्रयागराज से आई पूर्वांचल क्षेत्रीय प्रभारी श्रीमती संगीता यादव ने कहा कि हम सुभाषवादी लोग किसी भी रूप में अत्याचारी शासन से नहीं डरेंगे, हम भारत की जनता को सम्मान से जीने की राह को हर हाल में आसान करेंगे।पार्टी के वरिष्ठ संस्थापक सदस्य मनोज कुमार शर्मा होदिया कहा कि भारत को आजाद कराने के लिए शताब्दियों तक भारतीयों ने संघर्ष किया और अंत में अंग्रेजों को भगाने के लिए मुख्यतः तीन रूप में लड़ाई लड़ी गई, पहले सामाजिक रूप से अहिंसात्मक, दूसरी क्रांतिकारियों द्वारा और तीसरे नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की आजाद हिंद फौज द्वारा लेकिन आज के सत्ताधारी लोग भारत की आजादी के संघर्ष में किसी भी रूप में शामिल नहीं रहे और भारतीय जनता को देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं।इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के प्रत्येक सदस्य को हर आम भारतीय, गरीब, पिछड़े दबे कुचले की आवाज बनना है एवं देश की संस्कृति अस्मिता पर उंगली उठाने वालों को भगाना है।इस अवसर पर कैप्टन गोपाल सिंह डीसी माथुर राजकुमारी यादव राजीव श्रीवास्तव शैलेंद्र श्रीवास्तव धीरेंद्र भदोरिया अभिनव श्रीवास्तव सुजीत तिवारी मनोज तिवारी एवं अन्य कई वक्ताओं ने आए हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।मंच का संचालन पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनोद सिंह अकेला ने किया विनोद सिंह अकेला ने कार्यकर्ताओं के समक्ष एक प्रस्ताव दिया जिसमें केंद्र सरकार से समस्त भारतीयों के लिए शिक्षा सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं को निशुल्क करने की मांग की गई कार्यकर्ताओं ने जोरदार ताली बजाकर इसका स्वागत किया और ध्वनि मत से यह प्रस्ताव पारित हो गया।कार्यक्रम में सुनील सिंह विनय गुप्ता महेश पांडे रामकुमार हरिशंकर वर्मा राधेश्याम शर्मा राम गणेश सिंह संजय श्रीवास्तव विकास पांडे ओम प्रकाश गुप्ता संतोष शर्मा तपेश मुखर्जी रामजन्म भारतीअरविंद श्रीवास्तव धूपराज ओमवीर सिंह राजेंद्र गौतम भगवान सिंह दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव रमेश श्रीवास्तव मिनी मुन्नीलाल शर्मा दिनेश पासवान विनय सिंह एसएस जैन पंडित जोगेंद्र ओंकार नाथ दीक्षित सियाराम यादव मनोज कुमार राजेश कुमार श्रीवास्तव रिंकू दिक्षित दीपक वर्मा गोरखनाथ रिंकू सुनील दत्त ललन पांडे दिलीप यादव नरेंद्र पांडे सुमित कुमार मुकेश राय सुभाष गिरी काशी सिंह यादव पन्नालाल प्रसाद अमित गिरी राकेश श्रीवास्तव अवधेश त्यागी डॉक्टर अशोक शर्मा मिस्टी अर्जुन उमेश शर्मा हरीश शम्मी सुरेश यादव संध्या निर्मला देवी ऋषिकेश धर्मशिला कमला देवी निर्मला देवी गायत्री डॉ राजीव श्री संगीता द्विवेदी स्मिता अंजू सिंह आरपी शुक्ला धीरेंद्र भदोरिया राजकुमारी यादव संगीता यादव महेश पांडे दिग्विजय सिंह सत्येंद्र यादव मनोज शर्मा डीसी माथुर जेपी त्रिवेदी शैलेंद्र श्रीवास्तव कैप्टन गोपाल सिंह सुजीत तिवारी रंजीत शर्मा सुभाष चंद्र पांडे संजय साधुराम गोपाल सिंह प्रमोद श्रीवास्तव संदीप श्रीवास्तव श्यामसुंदर श्रीवास्तव राजीव गौतम शैलेश शर्मा गिरीश मिश्रा आशीष वर्मा राजेश यादव बृजेश प्रसाद तपेश मुखर्जी मनोज तिवारी अनिल कुमार रामनरेश ठाकुर दीनानाथ मिश्रा सुमित मुखर्जी धीरज मुखर्जी आरती मुखर्जी नीरज मुखर्जी पंकज मुखर्जी समेत हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img