जनसागर टुडे
ईद की नमाज में अमन चैन की मांगी दुआएं, कई लोगों ने इसराइल में अल अक्सा मस्जिद में नमाज नहीं होने का काला कपड़ा पहन कर विरोध जताया,
आजमगढ़ – एक माह के रमजान के पूरा होने के बाद आजमगढ़ में ईद का पर्व धूमधाम व सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है। जनपद में करीब 636 ईदगाहों व मस्जिदों में ही ईद की नमाज अता करने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाई दी। इसके बाद घर-घर जाकर सेवईयों का लुफ्त लेने पहुंचे। वहीं शहर के बदरका ईदगाह पर भारी संख्या में मुस्लिम बंधुओं ने नमाज़ अता की, बच्चों में विशेष ख़ुशी रही। जहाँ पर जिला प्रशासन के अधिकारी व जनप्रतिनिधि हिन्दू-मुस्लिम सभी मुबारकबाद देने के लिए मौजूद रहे। शहर के बदरका में ईदगाह पर सांसद धर्मेंद्र यादव, सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने गले मिल मुबारकबाद दी। आजमगढ़ जिले में ईद की नमाज पुलिस प्रशासन के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए करीब 12 सौ सिविल पुलिस फोर्स, 3 कंपनी पीएसी, 24 क्यूआरटी टीमों का गठन, एलआईयू, 600 होमगार्ड, 350 पीआरडी, 112 पुलिस तो वहीं जिले के आला अधिकारी भी रहे। जनपद आज़मगढ़ में 636 जगहों पर ईद की नमाज अता की गई, जिसमें 358 ईदगाह व 278 मस्जिदें हैं। मुबारक चांद के साथ ही ईद की खुशियां शुरू हुईं। जिले में आज सुबह ईद की नमाज अलग-अलग स्थान पर विभिन्न समय पर पढ़ी गई। जहां मुस्लिम समुदाय के लोग नये-नये कपड़े पहन कर तथा बच्चों में विशेष ख़ुशी रही। वहीं बड़ी संख्या में लोग ईद-उल-फितर के त्यौहार को लेकर जनपद में धूम रही और लोगों ने दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसी क्रम में शहर क्षेत्र के बदरका ईदगाह पर प्रशासनिक लोगों के साथ जन प्रतिनिधि सांसद धर्मेंद्र यादव, एमएलसी गुड्डू जमाली, सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव भी उपस्थित होकर लोगों को ईद की बधाई दी। तीस रोजा पूरा होने के बाद आज शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। रहमतों और बरकतों के पाक महीने रमजान ने अलविदा कहते हुए नई रोशनी और नई उमंग से हर आमो-खास रहा। जिले के लोगों ने विभिन्न मस्जिद में दलाल घाट, हरबंशपुर, जमातूर्य रसाद, जामामस्जिद, ईदगाह बदरका समेत विभिन्न मस्जिदों तथा ईदगाहों में ईद की नमाज अता की। सभी ने सलामती के लिए दुआएं मांगी, ईद के मुबारक मौके पर लोगों ने कहा कि यह खुशियों का त्यौहार है, वहीं ईरान से हो रहे युद्ध को लेकर गम भी था। जहां कुछ लोग समर्थन में काला कपड़ा पहने हुए कहा कि ईरान तथा फिलिस्तीन के अक्सा मस्जिद में नमाज नहीं होने दिया जा रहा।






