जनसागर टुडे
सिधौना/ मेहनाजपुर आजमगढ़ – तीन दिवसीय (16,17 & 18 मार्च), वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ कैंपस में आयोजित अंतर महाविद्यालीय महिला खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल में कूबा पीजी कॉलेज, दरियापुर नेवादा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डी.ए.वी. पीजी कॉलेज, आजमगढ़ को 14-03 अंकों से पराजित कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
विजेता टीम को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजीव कुमार। द्वारा मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना ने सभी का मन मोह लिया। कूबा पीजी कॉलेज आजमगढ़ के बच्चों ने एथलेटिक्स में 400 मीटर की दौड़ में अनामिका चौहान प्रथम एवं 100 मीटर में द्वितीय, डिस्कस थ्रो राहुल कुमार प्रथम, जैवलिन थ्रो में पायल सोनी द्वितीय, साक्षी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों के इन उपलब्धियों पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अभिमन्यु यादव ने ढेर सारी शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई देते हुए उनका हौसला अफजाई किया। इस मौके पर प्रो देवेंद्र प्रताप सिंह, क्रीडा प्रभारी डॉ सुरेंद्र पांडे, टीम मैनेजर यशपाल सिंह, डॉ राणा प्रताप सिंह, एवं प्राध्यापक कर्मचारी तथा छात्र / छात्रा उपस्थित रहे।






