Sunday, March 15, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़आजमगढ़ के मेहनाजपुर मे पुनः साइबर ठगी पर पुलिस की त्वरित एवं...

आजमगढ़ के मेहनाजपुर मे पुनः साइबर ठगी पर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही

साइबर ठगी पर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही

5161/- की धनराशि पीड़ित को सुरक्षित वापस कराई गई

आजमगढ़ / सूरज सिंह – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना मेहनाजपुर स्थित साइबर हेल्पडेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक राय द्वारा एक और सराहनीय सफलता प्राप्त की गई।
थाना मेहनाजपुर एक नागरिक द्वारा सूचना दी गई कि उनके बैंक खाते से 5161/- की धनराशि साइबर ठगी के माध्यम से बिना जानकारी के निकाल ली गई है। सूचना मिलते ही मेहनाजपुर साइबर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायत को NCRP पोर्टल पर पंजीकृत कराया तथा तकनीकी समन्वय के माध्यम से पूरी धनराशि रूपये 5161/- को नियमानुसार सुरक्षित रूप से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया। जिसके बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पडेस्क प्रभारी का आभार प्रकट किए।
पुलिस की अपील:
किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की स्थिति में तत्काल
साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या
www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
साथ ही अपने नजदीकी पुलिस थाने के साइबर हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img