Thursday, March 12, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRदयानंद पार्क आरडब्ल्यूए चुनाव में कथित धोखाधड़ी के चलते सभी पदाधिकारी तत्काल...

दयानंद पार्क आरडब्ल्यूए चुनाव में कथित धोखाधड़ी के चलते सभी पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से निरस्त

गाजियाबाद
दयानंद पार्क आवासीय विकास समिति, वार्ड -78, शालीमार गार्डन-1 में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी (चुनाव अधिकारी) के अंतर्गत दयानंद पार्क आरडब्ल्यूए चुनाव संपन्न हुए थे, लेकिन बाद में दयानंद पार्क निवासियों को संदेह हुआ कि चुनाव में कोई न कोई त्रुटि और धोखाधड़ी अवश्य हुई है जिससे चुनाव परिणाम अपेक्षित देखा गया इसलिए निवासियों ने मिलकर चुनाव अधिकारी व जिलाधिकारी गाजियाबाद को इस चुनाव परिणाम के बारे में शिकायत की और कुछ दिनों बाद निष्पक्ष जांच में पाया गया कि निर्वाचित सदस्यों ने तथ्यों को छुपाते हुए और नियमों को ताक पर रखकर व धोखाधड़ी करके चुनाव अपने पक्ष में कर लिया था, सभी साक्ष्यों को देखते हुए डिप्टी रजिस्ट्रार गाजियाबाद ने अपने आदेश में दयानंद पार्क समिति के सभी निर्वाचित सदस्यों को निरस्त कर दिया।
साथ ही साथ सूत्रों से यह भी पता चला है कि पूर्व सचिव के साथ मिलकर इन्हीं लोगों ने जनवरी 2024 में भी गंभीर अनियमितताओं एवं कथित धोखाधड़ी से स्वयं आरडब्ल्यूए चुनाव करके, अपने आप को समिति का पदाधिकारी घोषित कर दिया था लेकिन बाद में निवासियों की शिकायत के आधार पर डिप्टी रजिस्ट्रार गाजियाबाद ने इस चुनाव को भी अमान्य मानते हुए उस समय की समिति को भी निरस्त कर दिया था।
संजय शर्मा ने बताया कि इन सब घटनाओं व धोखाधड़ी से पता चलता है किसी न किसी गलत व्यक्तियों का मार्गदर्शन इन्हें मिल रहा है जो बार-बार इस तरह से धोखाधड़ी कर रहे हैं।
सूत्रों से यह भी पता चला है कि जिन निवासियों ने भी किसी के दबाव व प्रभाव में आकर और भरोसे पर इनको जो वोट दिया वह सब व्यर्थ हो गया और निवासियों को यह भरोसा भी था कि यह लोग सर्व सम्मति के साथ संपूर्ण निवासियों के लिए जनहित और जन-सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सही निर्णय लेंगे, लेकिन इनके गलत मार्गदर्शक मंडल के नेताओं की वजह से आज निवासियों की निगाहों से गिर गए हैं।
आखिर उन्हें वहाँ तक पहुँचाने में किसी न किसी की भूमिका रही होगी। फिर भी व्यक्तिगत झुकाव या पक्षपातपूर्ण दृष्टिकोण इस चुनाव में हुआ और ऐसी स्थिति में वास्तविक नुकसान आम निवासियों का हुआ हैं—विशेष रूप से उन जागरूक निवासियों का, जिन्होंने अपने मत का प्रयोग किया। पूलिस बूथ के अभाव में केवल प्रशंसा करना क्या वास्तव में उचित है?? जब मूलभूत आवश्यकताएँ पूरी न हों, तब हम किस प्रकार के समाज और भविष्य की कल्पना कर रहे हैं—यह आत्ममंथन का विषय है। अब समय आ गया है कि दयानंद पार्क निवासियों को भावनाओं से ऊपर उठकर वास्तविक परिस्थितियों और ज़मीनी सच्चाइयों पर गंभीरता से पुनः विचार करें।
निवासियों ने स्पष्ट किया कि आरडब्ल्यूए का उद्देश्य केवल क्षेत्र के विकास, पारदर्शिता और सत्य के साथ सभी निवासियों के हितों की रक्षा करना है। इसलिए किसी भी प्रकार की अनियमितता या प्रक्रियागत उल्लंघनों व धोखाधड़ी को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सभी निवासियों से अपील की जाती है कि वे आगामी प्रक्रिया में सहयोग करें ताकि एक निष्पक्ष और पारदर्शी नई कार्यकारिणी का गठन हो सकें।  अब निवासियों को बहुत जागरूक होने की जरूरत है जिससे दयानंद पार्क आरडब्ल्यूए का आने वाला भविष्य सुदृढ़ और जनहित और जन-सुरक्षा के लिए मजबूत बन सकें।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img