Wednesday, March 11, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़देवगांव पुलिस का खुलासा, जेब व बैग काटकर चोरी करने वाली दो...

देवगांव पुलिस का खुलासा, जेब व बैग काटकर चोरी करने वाली दो महिला चोर गिरफ्तार

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ देवगांव / सूरज सिंह –आजमगढ़। जिले के देवगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो महिला चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के जेवरात और 5000 रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों महिलाएं अलग-अलग घटनाओं में लोगों की जेब और बैग से रुपये व गहने चुराने में शामिल थीं। थाना देवगांव क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम जांच में जुटी थी। इसी दौरान 10 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक गौरव कुमार सिंह, कांस्टेबल विनोद कुमार और महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा क्षेत्र में मौजूद थे। तभी गुंजन मौर्या ने सूचना दी कि उसके गहने चोरी करने वाली दो महिलाओं को कबीरा पुलिया के पास पकड़ लिया गया है, जिन्हें ऑटो चालक पप्पू यादव और उसके पुत्र हिमांशु मौर्या ने रोककर रखा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम लक्ष्मी पत्नी मिथुन निवासी ग्राम डोमापार थाना गोसाईगंज जनपद सुल्तानपुर और पूजा पत्नी सूरज निवासी ग्राम अकारीपुर थाना धमौर जनपद सुल्तानपुर बताया। महिला कांस्टेबल द्वारा तलाशी लेने पर उनके पास से 2 जोड़ी पायल, 6 जोड़ी बिछुआ, 1 जोड़ी कान की बाली, 2 जोड़ी माला और 5000 रुपये नकद बरामद हुए।
पूछताछ के दौरान अभियुक्ताओं ने बताया कि 8 जनवरी 2026 को वर्मा आभूषण गिरिश सेठ की दुकान पर एक व्यक्ति की जेब से 53 हजार रुपये चोरी किए थे। इसके अलावा 16 फरवरी 2026 को जिवली तिराहा के पास टेम्पो में यात्रा के दौरान एक महिला के बैग से गहने और रुपये चोरी कर लिये थे और जिवली तिराहे पर उतर गई थीं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना देवगांव में दर्ज मुकदमों में कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है |

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img