जनसागर टुडे
आजमगढ़ / सूरज सिंह – आज़मगढ़। आजमगढ़ पुलिस ने जन शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन लगातार जारी है। फरवरी माह में प्राप्त शिकायतों के समाधान और यथोचित कार्यवाही के लिए पूरे जनपद और सभी 23 थानों को उच्च रैंकिंग दी गई। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का समय से और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए आजमगढ़ पुलिस ने शासन स्तर पर मासिक रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन और मार्गदर्शन के तहत जनपद के सभी 23 थानों को भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जनपद एवं थानों की रैंकिंग शिकायतों के समाधान और फीडबैक के आधार पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित की जाती है। इस उपलब्धि के परिणामस्वरूप आम जनमानस और फरियादियों में आजमगढ़ पुलिस के प्रति विश्वास और संतुष्टि की भावना में वृद्धि हुई है। उच्च अधिकारियों द्वारा पुलिस कर्मियों की इस उपलब्धि की भी सराहना की गई।






