अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित हुई अनीता अरोड़ा
ग्रेटर नोएडा –
सीईओ नोएडा प्राधिकरण कृष्णा करुणेश तथा एसीईओ , नोएडा प्राधिकरण वंदना त्रिपाठी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नोएडा हाट में आयोजित समारोह में अनीता अरोड़ा (Ex VCP AVRWA) को सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि मिलने के बाद अनीता अरोड़ा ने सीईओ नोएडा प्राधिकरण कृष्णा करुणेश तथा एसीईओ , नोएडा प्राधिकरण वंदना त्रिपाठी का आभार व्यक्त करते हुवे कहा कि यह सम्मान मेरे लिए अत्यंत गर्व और विनम्रता का विषय है। मैं आश्वस्त करती हूँ कि आगे भी अपने क्षेत्र के निवासियों की सेवा तथा नोएडा ऑथोरिटी के माध्यम से नोएडा के बुनियादी ढाँचे के विकास में अपना सर्वोत्तम योगदान देती रहूँगी। इस सम्मान के लिए मैं पुनः नोएडा प्राधिकरण की आभारी हूँ। इस सम्मान के मिलने के बाद लोगों द्वारा लगातार अनीता अरोड़ा को बधाई मिलने का सिलसिला जारी है । प्रवासी महासंघ नोएडा के अध्यक्ष एवं बीजेपी प्रवक्ता आलोक वत्स द्वारा भी अनीता अरोड़ा को बधाई देते हुवे उनके उज्वल भविष्य की कामना की गई है ।






