Wednesday, March 11, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़शहर के समीप तमसा नदी में  भाजपा नेता के दो दिन से...

शहर के समीप तमसा नदी में  भाजपा नेता के दो दिन से लापता पुत्र का शव मिलने से सनसनी

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ /सूरज सिंह – आजमगढ़। दो दिन से लापता छात्र का शव सिधारी थाना क्षेत्र में मंगलवार को मछली मार्केट के समीप तमसा नदी में मिलने से सनसनी फैल गई। सिधारी थाना क्षेत्र के सिधारी निवासी रामप्रताप सिंह का 17 वर्षीय पुत्र नमन प्रताप सिंह इंटरमीडिएट का छात्र था, जो आठ मार्च को अचानक लापता हो गया था। परिजन अपने स्तर से खोजने का प्रयास किया लेकिन जब कहीं पता नही चला तो थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार को अपराह्न शहर कोतवाली के मछली मंडी के पास तमसा नदी में स्थानीयों ने एक शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाल कर कब्ज़े में ले लिया। शव की पहचान नमन प्रताप सिंह के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि नमन प्रताप सिंह के पिता राम प्रताप सिंह भाजपा कार्यसमिति के सदस्य भी है। सीओ नगर शुभम तोदी ने बताया कि सोमवार को रामप्रताप सिंह ने अपने 17 वर्षीय पुत्र के लापता होने की जानकारी दी। जिसपर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया था। आज तमसा नदी में शव को बरामद किया गया है। मौके पर स्थानीय पुलिस व फील्ड यूनिट की टीम जांच पड़ताल कर रही है और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img