भोजपुरी सिनेमा के जाने माने लेखक और निर्देशक हेमराज वर्मा और निर्माता डी के तिवारी की जोड़ी में बनी भोजपुरी फिल्म ‘रुद्रदेव’ का ट्रेलर हुआ दर्शकों के बीच आ गया है। फ़िल्म का ट्रेलर कान्हा प्रोडक्शन के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। कान्हा पिक्चर्स एंड प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘रुद्रदेव’ में मुख्य भूमिका में रवि यादव और ऋतू सिंह तथा देव सिंह और तृषाकर मधु की जोड़ी खूब धमाल मचा रही है। उनकी केमस्ट्री दर्शकों को इस फिल्म के ट्रेलर में काफी पसंद आ रही है। फिल्म के अन्य प्रमुख कलाकार संजय पांडेय, डिंपल सिंह, अनूप अरोरा, समर्थ चतुर्वेदी, कृष्णा यादव और मनीष सिंह ने अपने बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन किया है।
गौरतलब है कि निर्देशक हेमराज वर्मा ने फिल्म को आधुनिक भोजपुरी सिनेमा के स्तर पर लाने की पूरी कोशिश की है। ट्रेलर में दिखाए गए एक्शन सीक्वेंस काफी प्रभावशाली हैं। कलाकारों की परफॉर्मेंस ट्रेलर को और भी रोमांचक बना दिया है। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से रिश्तों, पैसे और कलयुग के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। ट्रेलर में शक्तिशाली संवाद फिल्म की गंभीरता को दर्शाते हैं। इसमें एक्शन और म्यूजिक का जबरदस्त तालमेल देखने को मिल रहा है।
लिंकः https://youtu.be/pfKmbO8YVe4?si=HBYg5seTPrHV6md7
करीब 2 मिनट 49 सेकंड का यह ट्रेलर एक्शन, रोमांस और पारिवारिक ड्रामे का एक बेहतरीन मिश्रण है। ट्रेलर की शुरुआत दमदार संवादों और सस्पेंस के साथ होती है। इस फिल्म का गीत और संगीत अनुपम पांडेय ने दिया है। फिल्म के डीओपी प्रदीप शर्मा, फाइट मास्टर दिनेश यादव, कोरियोग्राफर कानू मुख़र्जी हैं।
फिल्म निर्माता डी के तिवारी ने बताया कि ‘रुद्रदेव’ सिर्फ एक मसाला फिल्म नहीं है, बल्कि इसमें एक गहरी सामाजिक संवेदना भी छिपी है। फिल्म की शूटिंग बेहतरीन लोकेशन्स पर की गई है और तकनीकी रूप से भी इसे काफी उन्नत बनाया गया है। वहीं निर्देशक हेमराज वर्मा, जो अपनी धारदार लेखनी के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने फिल्म की पटकथा को बहुत बारीकी से बुना है।






