Tuesday, March 10, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशयश कुमार मिश्रा, मधु सिंह राजपूत, मनीषा यादव की भोजपुरी फिल्म 'आज...

यश कुमार मिश्रा, मधु सिंह राजपूत, मनीषा यादव की भोजपुरी फिल्म ‘आज का अभिमन्यु’ की शूटिंग जोरों में

सन्तराम के निर्देशन में निर्माता मनोज बनोडे व खेमचन्द खडगी की ‘आज का अभिमन्यु’ की शूटिंग खलीलाबाद में जोरों पर…

भोजपुरी सिने जगत के यूनिक स्टार यश कुमार मिश्रा इन दिनों उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद में बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म ‘आज का अभिमन्यु’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनके साथ मुख्य अभिनेत्रियां मधु सिंह राजपूत और मनीषा यादव अपने अदा का जलवा बिखेरने वाली हैं। बता दें कि ऐड वन फिल्म्स प्रा.लि. के बैनर तले बन रही इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला संत कबीर नगर के खलीलाबाद में जोर शोर से की जा रही है। मोस्ट टैलेंटेड निर्देशक सन्तराम के निर्देशन में निर्माता मनोज बनोडे और खेमचन्द खडगी द्वारा बनाई जा रही यह फिल्म न केवल मनोरंजन, बल्कि सामाजिक बदलाव और देशभक्ति की भावना को समेटे हुए है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में यश कुमार लंबे समय बाद एक्शन अवतार में नजर आएंगे। उनका पावर-पैक एक्शन अवतार और दोनों अभिनेत्रियों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को भरपूर मनोरंजन प्रदान करेगी। भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज खलनायक संजय पांडेय और माधव राय की जोड़ी भी फिल्म में कुछ नया और अलग धमाका करने वाली है। इनके अलावा फिल्म में अयाज खान, सोनी सिंह राजपूत, अंकिता मिश्रा, शीला यादव, पलक, पूजा कुमारी, दिव्या ज्योति, सागर राजा आदि हैं। मेहमान भूमिका में माही खान हैं। देशभक्ति और सामाजिक मुद्दों पर बनाई जा रही इस फिल्म के निर्माता मनोज बनोडे, खेमचन्द खडगी हैं। कार्यकारी निर्माता इग्नेसस रैपोस हैं। लेखक एवं निर्देशक सन्तराम हैं। संगीतकार साजन मिश्रा, रमेश रोशन, गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, सन्तराम, दुर्गेश भट्ट हैं। डीओपी डीके शर्मा, प्रदीप शर्मा, फाईट मास्टर अशोक लाल यादव, कोरियोग्राफर विवेक थापा, प्रोडक्शन कंट्रोलर अरविन्द सिंह, दीनदयाल, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं।
इस फिल्म के हीरो यश कुमार मिश्रा ने कहा कि ‘खलीलाबाद और आसपास के क्षेत्र में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग शुरू होना स्थानीय पर्यटन और सिनेमाई विकास के लिए बड़ा कदम है। मराठी भाषी फ़िल्म निर्माता का भोजपुरी फिल्म बनाना गौरव की बात है। फिल्म के निर्माता मनोज बनोडे और खेमचन्द खडगी दिल से धन्यवाद। निर्देशक सन्तराम बड़ी शिद्दत से फिल्म की मेकिंग कर रहे हैं। लंबे समय बाद एक्शन करके बहुत अच्छा लग रहा है।’
निर्माता मनोज बनोडे और खेमचन्द खडगी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ‘हमारा उद्देश्य भोजपुरी सिनेमा के स्तर को ऊपर उठाना है। यही कारण है कि इसे मल्टीप्लेक्स और सिंगल विंडो स्क्रीन पर पूरे भारत में एक साथ रिलीज करने की तैयारी है। कार्यकारी निर्माता इग्नेसस रैपोस पूरी टीम के साथ तालमेल बिठाकर निर्माण कार्य को गति दे रहे हैं।’
निर्देशक सन्तराम ने कहा कि ‘इस फिल्म में यश कुमार मिश्रा का ‘अभिमन्यु’ वाला किरदार आज की युवा पीढ़ी को अन्याय के खिलाफ खड़े होने और समाज के प्रति जागरूक होने का संदेश देगा।’

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img