अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री के स्वागत की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता।
डीके निगम संवाददाता


बुलंदशहर। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार अनुप्रिया पटेल के प्रस्तावित बुलंदशहर दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह जानकारी अपना दल (एस) बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने स्याना स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक के दौरान दी।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है। उन्होंने कहा कि “कार्यकर्ताओं से सत्ता है, सत्ता से कार्यकर्ता नहीं।” जिस प्रकार पार्टी का कारवां लगातार बढ़ रहा है, उससे वह दिन दूर नहीं जब अपना दल (एस) उत्तर प्रदेश की नंबर वन पार्टी बनेगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल सड़क से लेकर संसद तक समाज के दबे-कुचले और पिछड़े वर्गों की आवाज मजबूती से उठा रही हैं। इसी का परिणाम है कि आज पार्टी उत्तर प्रदेश में तीसरे नंबर की पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन के लगातार विस्तार के साथ वर्ष 2027 में पार्टी और मजबूत होगी।
जिला अध्यक्ष ने आगामी जिला पंचायत चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं से अभी से सक्रिय होने का आह्वान किया और कहा कि पार्टी जिला पंचायत की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बैठक के दौरान सदस्यता अभियान चलाकर कई पदाधिकारियों को सक्रिय सदस्य बनाया गया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सैन, जिला महासचिव खालिक अंसारी, संगीता तोमर, अनुसूचित जाति-जनजाति मंच के जिला अध्यक्ष भूप सिंह प्रधान, अल्पसंख्यक मंच के जिला अध्यक्ष हामिद अली सैफी, किसान मंच के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, महिला मंच की जिला अध्यक्ष खुशी सागर, बौद्धिक मंच के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, चिकित्सा मंच के जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल सहित डॉ. राम सिंह, दीपक गौतम, कपिल गौतम, शिवकुमार लोधी, नितिन कुमार, प्रतीक भारद्वाज, जितेंद्र लोधी, सतीश लोधी, रोहित कुमार, जितिन कुमार, धर्मवीर सिंह, मोहम्मद जाहिद, प्रशांत कुमार, गौरव कुमार, ललित कुमार, सुरेंद्र कुमार, इरफान अली, अकील भाटी, रफीक कुरैशी, नरेंद्र कुमार, दुष्यंत कुमार, अर्जुन सिंह, दिनेश सिंह, जितेंद्र सिंह, अनिल कुमार, हाजी नईम, राजेंद्र बाल्मीकि, मुन्ना अहमद अल्वी, सुरेंद्र लोधी, राजीव कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने की तथा संचालन जिला महासचिव खालिक अंसारी ने किया।






