*होली के पर्व पर राष्ट्रीय सचिव भाजपा व राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने गुलावठी क्षेत्र वासियों को दिया विशेष उपहार*

जन सागर टुडे संवाददाता राजीव अग्रवाल
गुलावठी
राष्ट्रीय सचिव भाजपा व राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर जो अपने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहते हैं ,उनके विशेष प्रयासों से रेलवे मंत्रालय द्वारा गुलावठी रेलवे स्टेशन पर सूबेदारगंज -मेरठ ,संगम एक्सप्रेस का ठहरना सुनिश्चित हो गया है। जो समस्या काफी समय से चली आ रही थी उस समस्या को देखते हुए अब मेरठ से इलाहाबाद जाने वाली संगम एक्सप्रेस जाते हुए व आते समय गुलावठी रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। जिसके कारण गुलावठी क्षेत्र वासियों को इसका लाभ मिलेगा।
गुलावठी नगरवासियों व क्षेत्र वासियों की तरफ से इस बेहतरीन प्रयास के लिए व इस कार्य को पूर्ण रूप देने के लिए लोकप्रिय सांसद सुरेंद्र नागर को बहुत-बहुत हृदय से बधाई व शुभकामनाएं।






