Saturday, February 28, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशदूसरे जुमे पर उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, मुल्क में अमन-चैन की मांगी...

दूसरे जुमे पर उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, मुल्क में अमन-चैन की मांगी दुआ

दूसरे जुमे पर उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, मुल्क में अमन-चैन की मांगी दुआ

जनसागर टुडे गगन बंसल संवाददाता
​जहांगीराबाद। माह-ए-रमजान के दूसरे जुमे पर शुक्रवार को जहांगीराबाद और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भारी उत्साह और इबादत का मंजर देखा गया। कड़ी धूप के बावजूद रोजेदारों के जज्बे में कोई कमी नहीं दिखी और दोपहर होते-होते नगर की मस्जिदें नमाजियों से पूरी तरह भर गईं। नगर की जामा मस्जिद समेत अन्य मोहल्लों की मस्जिदों में नमाज से पहले उलेमाओं ने जुमे की अहमियत पर रोशनी डाली। मौलानाओं ने अपने तकरीर में कहा कि रमजान का दूसरा अशरा ‘मगफिरत’ यानी गुनाहों की माफी का है। ​नमाज के बाद मस्जिदों में सामूहिक दुआ का आयोजन किया गया। हजारों हाथ एक साथ अल्लाह की बारगाह में उठे। ​मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ की। ​देश की तरक्की और खुशहाली की मन्नत मांगी। दुनियाभर से बीमारियों और मुसीबतों के खात्मे की अपील की। वहीं ​जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। मस्जिदों के बाहर और प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात रही ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और नमाजियों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। ​नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर जुमे की मुबारकबाद दी। बाजारों में भी शाम की इफ्तारी की खरीदारी को लेकर काफी चहल-पहल देखी गई।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img