Wednesday, February 25, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़चोरो का हौसला इस तरह बुलंद की एक ही ग्राम साभा में...

चोरो का हौसला इस तरह बुलंद की एक ही ग्राम साभा में 36 घंटे के अंदर एक ही तरीके की दूसरी बड़ी चोरी

जनसागर टुडे 
आजमगढ़ मेहनाजपुर / सूरज सिंह – 
आजमगढ़ जिले के मेेहनाजपुर थाना अंतर्गत कुरेहरा दुलार सिंह( रकबा ) अंतर्गत रहने वाले चंद्रप्रकाश सिंह के यहां सोमवार के दिन बीती रात लगभग 12:00 बजे के बाद चोरों ने घर के पीछे खिड़की की ग्रिल निकाल कर घर में घुसते हुए बड़ी चोरी को अंजाम दिया बगल मे रहने वाले आनंद प्रकाश सिंह ने बताया कि घर में घुसे चोर घर के अंदर रखे अलमारी से व बक्से से सोने चांदी से भरे जेवरात चोरी कर लिए

जब चंद्र प्रकाश के घर के पड़ोस में रहने वाले लोग खिड़की को टूटी हुई देखे तो घर वालों को सूचित किया चंद्र प्रकाश सिंह जो मौके पर बलिया नगर में रह रहे है साथ ही उनका परिवार भी घर पर नहीं रहता है जैसे ही चोरी की वारदात का चंद्र प्रकाश के छोटे भाई आनंद प्रकाश सिंह उर्फ चुन्नू को पता चला तत्काल प्रभाव से उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस 112 नंबर पर फोन कर मौके पर सूचना दिया सूचना मिलते ही 112 नंबर मौके पर पहुंची मौके पर पहुंचकर नजदीकी थाना मेहनाजपुर के थाना प्रभारी को सूचित किया’ बताते चलें कि बीते 36 घंटे पहले कुरेहरा ग्राम सभा के ही खुशनामपुर में प्रदीप सिंह के यहां भी रात को छत पर चढ़कर कमरे में इसी प्रकार से चोरी को अंजाम दिया गया वहां पर भी कुछ नगदी व जेवरात की चोरी की वारदात घटी थी | मौके की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनीष पाल मय फोर्स,फॉरेंसिक टीम व स्वात दल के साथ मौके पर पहुंचे मौके की जांच हुई जांच के बाद डॉग स्क्वायड द्वारा डॉग स्क्वॉड के मौजूद टीम द्वारा जांच की गई जहां चारों तरफ घूमने के बाद में रोड स्थित है गिट्टी बालू की दुकान के गेट तक पहुंच कर रुक गया | पुलिस द्वारा वह जिला से आए टीम द्वारा पूरा मामला जांच का विषय है | दोबारा 36 घंटे के अंदर चोरी की वारदात की सूचना मिलते ही नजदीकी लोगों में भय का माहौल है उनका कहना है की क्या हम सुरक्षित रहेंगे हमारा परिवार सुरक्षित रहेगा या फिर हमारी रखी हुई प्रॉपर्टी सुरक्षित रहेगी |

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img