भाजपा विधायक का दधीच स्कूल में हुआ भव्य स्वागत।

जेपी गौतम संवाददाता
रामघाट/बुलंदशहर/रामघाट रोड बॉर्डर पर स्थित दधीच मेमोरियल पब्लिक स्कूल जरगवां के प्रबंधक प्रमोद कुमार राजपूत, प्रधानाचार्या कविता रानी शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राओं ने डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी का भव्य स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने सर्वप्रथम बैंड के साथ परेड करके अतिथि गणों का धूमधाम से स्वागत किया।
विधायक के साथ-साथ नरौरा नगर पालिका अध्यक्ष किताब सिंह डिबाई ब्लॉक प्रमुख अनार सिंह उपाध्यक्ष राजवीर सिंह ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर नमन किया। स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की तत्पश्चात विधायक ने छात्र-छात्राओं को प्रेरणादायक भाषण दिए एवं स्कूल व क्षेत्र के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी चरण सिंह लोधी केहरी सिंह अध्यक्ष किताब सिंह भाजपा नेता सत्यवीर सिंह यादव वीरपाल सिंह यादव प्रधान अनार सिंह मास्टर गजराज सिंह आर्य, मयंक वार्ष्णेय विकास वार्ष्णेय विकास अग्रवाल कल्याण सिंह प्रधान चंद्रप्रभा वार्ष्णेय अरुण कुमार मलखान सिंह प्रधान लोकेश , मुकेश प्रधान प्रबंधक प्रमोद कुमार राजपूत समस्त दधीच स्कूल स्टाफ एवं सभी सम्मानित अतिथिगण एवं क्षेत्र के सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






