*नगर पालिका परिषद गुलावठी ने नगर में अतिक्रमण हटाने के लिए टीम बनाई*

जन सागर टुडे संवाददाता राजीव अग्रवाल
गुलावठी
नगर गुलावठी में नगर पालिका बोर्ड की बैठक नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शैलेश तेवतिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान व पालिका सभासद उपस्थित रहे।
इस बैठक में नगर में बढ़ रहे अतिक्रमण पर कार्यवाही हेतु वह कुछ व्यवसायो के लिए लाइसेंस अनिवार्य करने जैसे व ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन व रूट संचालन के लिए विशेष निर्णय लिए गए।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष व सभासदों द्वारा अतिक्रमण हटाने हेतु एक टीम गठित की गई।
गठित टीम का कार्य सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण करने वालों के चालान कर अतिक्रमण को हटाने का पूर्ण अधिकार होगा।
गुलावठी नगर की व्यस्ततम सैदपुर रोड व हापुड़– बुलंदशहर हाईवे पर व नगर के मेंन बाजार में अतिक्रमण की समस्या बेहद गंभीर हो चुकी है।
जिस पर कार्यवाही हेतु बैठक में सख्त निर्णय लिया गया।
नगर गुलावठी में चल रहे अन्य व्यवसाय –आर ओ प्लांट, जन सेवा केंद्र, वाहन धुलाई डक, व जिम(हेल्थ क्लब,)को अब नगर पालिका से व्यवसाय करने हेतु लाइसेंस अनिवार्य होगा ,जिनका पंजीकरण अब नगर पालिका के द्वारा कराना अनिवार्य होगा।
नगर पालिका बैठक में इन व्यवसायो पर शुल्क लगाकर संचालन हेतु कुछ नियम निर्धारित किए हैं।
नगर में बढ़ रही ई रिक्शा के संचालक को लेकर बैठक में निर्णय लिया गया कि अब ई-रिक्शाओं के लिए रूट निर्धारित किया जाएगा, वह नगर पालिका द्वारा ई-रिक्शाओं को रजिस्ट्रेशन करना होगा, ई-रिक्शाओं को रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा ,बिना रजिस्ट्रेशन वाले ई- रिक्शा अवैध माने जाएंगे।
ई-रिक्शा को 18 वर्ष से कम आयु के नहीं चला सकते हैं यदि 18 वर्ष की आयु से कम ई-रिक्शा को चलते हुए पाए गए तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शैलेश तेवतिया ने नगर पालिका कर्मियों को आने वाले होली व ईद के त्योहारों के मध्य नगर में सफाई व्यवस्था व स्वच्छता व पेयजल व प्रकाश व्यवस्थाओं के सही संचालन के के लिए विशेष निर्देश दिए।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने नगर वासियों व क्षेत्रवासियों से नगर को स्वच्छ व हरियाली युक्त बनाने के लिए विशेष सहयोग के लिए अपील की।






