जनसागर टुडे
आजमगढ.- आजमगढ की बेटी का पटना स्थित होटल चाणक्या में आयोजित भव्य समारोह में हुआ सम्मान बिहार के उप मुख्यमंत्री “श्री सम्राट चौधरी जी” की गरिमामयी उपस्थिति में “डा. एकता सिंह” को कृषि एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित “Icons of Bihar 2026” सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कुल “छह विशिष्ट व्यक्तित्वों” को यह सम्मान प्रदान किया गया, जिन्होंने किसी न किसी रूप में “प्रदेश के उत्थान” हेतु सहयोगात्मक रवैया अपनाया हो….
जिनमें डा. एकता सिंह का नाम प्रमुख रूप से शामिल रहा। डा. एकता सिंह ने कृषि अनुसंधान, नवाचार तथा किसानों के मार्गदर्शन के माध्यम से सतत कृषि विकास को विश्वस्तरीय नई दिशा दी है।साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पित प्रयासों ने प्रदेश, देश और विश्वस्तरीय युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और शोध की भावना को सशक्त किया है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए…उप मुख्यमंत्री “श्री सम्राट चौधरी जी” ने डॉ. एकता सिंह के बहुमुखी प्रतिभाओं की सराहना की और कहा कि, ऐसे समर्पित व्यक्तित्व सिर्फ प्रदेश ही नहीं, समग्र विश्व के विकास के मूलक और हम सबके गौरव के आधार स्तंभ हैं।विभिन्न वैश्विक पटलों के साथ साथ, अपने देश… और प्रदेश स्तर पर भी इस कदर, उत्कृष्ट सम्मान प्राप्त करने के उपरांत डा. एकता सिंह ने, आयोजकों एवं उपस्थित गणमान्य अतिथियों के प्रति साभार व्यक्त करते हुए कहा कि, निरंतर मिल रहे “उच्च कोटि के सम्मान” उन्हें भविष्य में और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे।यह आयोजन बिहार और बिहार के उत्थान से जुड़े व्यक्तित्वों की प्रतिभा, शोध, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता का उत्सव सिद्ध हुआ।






