Friday, February 20, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़आजमगढ़ के लाल ने किया कमाल,जेईई मेन्स एग्जाम में 99.15% लाकर जनपद...

आजमगढ़ के लाल ने किया कमाल,जेईई मेन्स एग्जाम में 99.15% लाकर जनपद का नाम किया रोशन

जनसागर टुडे

आजमगढ़ मेहनाजपुर /सूरज सिंह – जेईई मेन 2026 की परीक्षा में मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के डंडवल गांव के रहने वाले छात्र प्रियांशु सिंह ने लहराया परचम। प्रियांशु को जेईई मेन्स एग्जाम में 99.15 % मिले। प्रियांशु की सफलता पर पिता श्याम बहादुर सिंह और माता पंकज सिंह समेत पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। साथ ही शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया है।

शिक्षकों और परिजनों को दिया सफलता का श्रेय

छात्र प्रियांशु सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय खुद की मेहनत, शिक्षकों और परिजनों को दिया है।प्रियांशु ने बताया कि शिक्षकों के द्वारा जो भी वर्क दिया जाता था उसे वह पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करता था। प्रियांशु वाराणसी के यूपी कॉलेज में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। कॉलेज के प्रधानाचार्य और अध्यापक दोनों ने दी अपनी शुभकामनाएं।

बेटे की सफलता पर मां और पिता ने जाहिर की खुशी

इधर, सफलता हासिल करने वाले छात्र प्रियांशु सिंह की मां पंकज सिंह और पिता श्याम बहादुर सिंह ने अपने बेटे की कामयाबी पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि भगवान की कृपा, बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद और अपनी मेहनत के बदौलत प्रियांशु सिंह ने सफलता हासिल की है. उन्होंने कहा कि उनका बेटा आगे की पढ़ाई कर जीवन में बेहतर करे बस यही उनकी इच्छा है।

 

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img