Sunday, February 15, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़सिधारी स्थित SNRD पब्लिक स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य...

सिधारी स्थित SNRD पब्लिक स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

सिधारी स्थित SNRD पब्लिक स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

आजमगढ़ – आज दिनांक 14/02/2026 को सिधारी स्थित SNRD पब्लिक स्कूल आजमगढ़ में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल व प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी जी द्वारा फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।
। कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राओं व सम्मानित अभिभावक संग विद्यालय निदेशक शिवम् तिवारी मार्गदर्शक तथा प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता व जनार्दन गौतम की गरिमामयी उपस्थिति रही।प्रदर्शनी में विद्यालय की छात्राओं ने विज्ञान एवं कला से संबंधित 51 विभिन्न आकर्षक एवं नवाचारपूर्ण मॉडलों की प्रस्तुति दी जिसमें ड्रिप इरीगेशन, डायनमो वर्किंग मॉडल, चंद्रयान – 3, श्वसन तंत्र, जल चक्र, पाइथागोरस प्रमेय मॉडल, ज्यामिति पार्क, लिप्पन आर्ट, मंडाला आर्ट,विंड मिल मॉडल , ऑटोमैटिक वॉटर डिस्पेंसर,सोलर कुकर , सौर ऊर्जा सिंचाई, मेश एंड बस टोपोलोजी संग विभिन्न प्रस्तुतियों द्वारा मन मोहित कर लिया। अतिथियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर छात्राओं ने आत्मविश्वास एवं स्पष्टता के साथ दिए, जिसे सुनकर उपस्थित सभी लोग अत्यंत प्रभावित हुए।मुख्य अतिथि शैलेन्द्र अग्रवाल ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी बच्चों में रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और आत्मविश्वास को बढ़ावा देती है। उन्होंने बच्चों को प्रेरणादाई भाषण में कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों को एक मंच प्रदान होता है जहां वह अपनी प्रतिभा को दिखा सकते हैं। साथ ही उन्होंने छात्र छात्राओं को नसीहत देते हुए कहा कि अगर अपना कोई उद्देश्य बनाए हैं उसे किसी के कहने में आकर भटके नहीं,अपने लक्ष्य को मजबूती से पकड़े रहे। जिससे आने वाले दिनों में निश्चित ही आप सबको सफलता मिलेगी। शिवम् तिवारी ने भी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर परिश्रम और नवाचार के लिए प्रेरित किया।विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन उत्साह एवं प्रेरणादायक वातावरण के बीच हुआ। विद्यालय के समस्त स्टाफ साहब जाँ, विनय गिरी,हर्षदीप,रचित,सागर, अब्दुल मन्नान, सविता, समीरा, सुनीता, डीपी, निशा,उजमा, स्वेता,सुजाता,नेहा,प्रदीप, मुकेश श्रवण संग राकेश यादव उपस्थित रहे

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img