भाजपा विधायक की भतीजी की हेलीकॉप्टर से हुई विदाई
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर:डिबाई भाजपा विधायक की भतीजी की
हेलीकॉप्टर से विदाई देखने के लिये सैकड़ो लोग उमड़ पड़े।
अनूपशहर में डिबाई भाजपा विधायक सीपी सिंह की भतीजी की हेलीकॉप्टर से विदाई देखने के लिए सैकड़ों लोग उमड़ पड़े,यह नजारा किसी फिल्मी सेट की तरह लग रहा था हेलीपैड के चारों ओर बैरिकेडिंग कर भीड़ को काबू किया गया था। कैमरामैन फोटो लेने के लिए दूल्हा और दुल्हन के पास जा रहे थे, बड़ी गाड़ियां स्कूल के ग्राउंड पर खड़ी थी फोटो सेशन के बाद भाजपा विधायक और घर वालों ने बेटी को हेलीकॉप्टर में बैठाकर विदा कर दिया इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। पुलिस फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीम मौके पर तैनात थी वहां पर मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसी विदाई केवल फिल्मों में ही देखी थी। भाजपा विधायक की भतीजी की शादी नोएडा के उद्योगपति के यहां हुई है विदाई के समय दुल्हन भावुक होकर बोली कि यह पल उसके लिए हमेशा यादगार रहेगा यह पूरा मामला छोटी काशी अनूपशहर का है। वही अनूपशहर से हेलिकाप्टर ने उड़ान भरकर समाजसेवी राजपाल लोधी की पुत्रवधू को उनके पैतृक गांव चितसौना अलीपुर पहुंचाया गया जहां पर परिवार वालों ने नव जोड़े का जोरदार स्वागत किया गया उसके बाद वर वधू को लेकर हेलीकॉप्टर नोएडा को रवाना हो गया।






